फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   363 infected in the district are healthy

राहत : जिले में 363 संक्रमित हुए स्वस्थ

Thu, 13 May 2021 11:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
363 infected in the district are healthy
जिले में 363 संक्रमित हुए स्वस्थ
विज्ञापन

शामली/कैराना। जिले में बृहस्पतिवार को नए संक्रमितों से ज्यादा ठीक होने वाले लोगों की संख्या ज्यादा रही है। 179 नए संक्रमित मिले, जबकि कोरोना के 363 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या 2292 हो गई है।
सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि शामली शहर में विभिन्न मोहल्लों में करीब 30 लोग संक्रमित मिले हैं। टिटौली में एक, सिंभालका में दो, बनत में दो, लांक में एक, कसेरवा में एक, लिसाढ़ में एक, कमालपुर में एक, बरलाजट में एक, आल्दी में एक, रामड़ा में एक, हथछोया में चार, खेड़ाभाऊ में दो, ऊन में तीन, गंगारामपुरा में दो, नौनांगली में तीन, ताना में एक, सूबरी में चार संक्रमित मरीज मिले।
विज्ञापन

ढिंढाली में एक, चौसाना में एक, दुल्लाखेड़ी में एक, भभीसा में चार, भनेड़ा में एक, दुर्गनपुर में एक, हसनपुर लुहारी में एक, खेड़ी बैरागी में एक, झिंझाना में एक, भमेड़ी शाहपुर में एक, भैंसवाल में एक, खेड़ीकरमू में एक, बधेव में एक, सिलावर में एक, लपराना में एक, बझेड़ी में एक, बिन्ना माजरा में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कैराना में ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि सीएचसी और मलिन बस्तियों में 114 लोगों की एंटीजन किट द्वारा कोरोना जांच की गई, जिसमें एंटीजन जांच में पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले, जिन्हें मेडिकल किट देकर होम आइसोलेट कर दिया गया। इसके अलावा 89 लोगों के आरटीपीसीआर द्वारा सैंपल लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed