फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   36 more corona infected were found in the district, 182 became healthy

जिले में 36 और कोरोना संक्रमित मिले, 182 हुए स्वस्थ

Thu, 03 Feb 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
36 more corona infected were found in the district, 182 became healthy
शामली। जिले में 36 और कोरोना संक्रमित मिले हैं। कोरोना के 182 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब सक्रिय केस की संख्या 410 हो गई है। राहत की बात ये है कि लगातार चार दिन से जिले में नए कोरोना संक्रमितों की संख्या 100 से कम चल रही है।
विज्ञापन

जिले में नए कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आई है। पिछले चार दिन से 100 से कम कोरोना संक्रमित मिले हैं। 30 जनवरी को 82 संक्रमित मिले थे। 31 जनवरी को 12, एक फरवरी को 75 कोरोना संक्रमित मिले थे। बुधवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या 36 रही। शामली में रेलपार, गोशाला रोड, खुशहाली विहार व कमला कालोनी में एक-एक कोरोना संक्रमित पाया गया। गांव डूंडुखेड़ा, सेंहटा, ढिंढाली, करोदा महाजन, भाजू, रामपुर, शेखपुरा, बंतीखेड़ा, सिलावर, फुगाना, सिक्का, वेदखेड़ी, उमरपुर, हबीबपुर, लांक में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला है। कस्बा थानाभवन में पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले। कंजरहेड़ी, लिलौन, खानपुर, माजरा सीतापुरी में दो-दो लोग कोरोना संक्रमित मिले। सिक्का, वेदखेड़ी, उमरपुर, हबीबपुर, रमाला, बनत, सेवापुर, यारपुर, मस्तगढ़, खानपुर, रंगाना, हिरनवाड़ा,नौनांगली, बुच्चाखेड़ी, भौराकलां में एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि जिले में 26 कोरोना संक्रमित मिले हैं। कोरोना के 182 मरीज स्वस्थ हुए। अब जिले में 410 केस सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed