{"_id":"65624a1f5226065fa40a69e4","slug":"35-centers-proposed-in-the-district-for-up-board-exam-shamli-news-c-26-1-smrt1048-12394-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 35 केंद्र प्रस्तावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 35 केंद्र प्रस्तावित
Sun, 26 Nov 2023 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 26 Nov 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
- बोर्ड ने जारी की प्रस्तावित केंद्रों की सूची, प्रस्तावित केंद्रों पर 30 नवंबर तक मांगी गई आपत्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा को लेकर प्रस्तावित केंद्रों की सूची जारी कर दी है। जिले में परीक्षा के लिए 35 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। डीआईओएस ने प्रस्तावित केंद्रों की सूची प्रधानाचार्यों को भेजकर उन पर 30 नवंबर तक आपत्तियां मांगी हैं। पिछले साल जिले में 36 केंद्रों पर परीक्षा हुई थी।
2024 में होने वाली यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा को लेकर विभाग द्वारा तैयारी की जा रही है। लंबे इंतजार के बाद बोर्ड ने प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। बोर्ड की तरफ से पहले यह सूची चार नवंबर तक जारी होनी थी, लेकिन इसके बाद इसे बढ़ाकर 10 नवंबर तक कर दी गई थी, लेकिन उस तिथि तक भी प्रस्तावित सूची जारी नहीं हो पाई थी।
डीआईओएस जेएस शाक्य ने बताया कि बोर्ड की तरफ से ऑनलाइन साफ्टवेयर के माध्यम से चयनित परीक्षा केंद्रों का निर्धारण कर प्रस्तावित सूची जारी कर दी है। जारी हुई सूची में जिले में 35 प्रस्तावित केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित केंद्रों की सूची सभी कॉलेज के प्रधानाचार्यों को भेज दी गई है। साथ ही डीआईओएस कार्यालय पर भी चस्पा कर दी गई है। प्रस्तावित केंद्रों को लेकर अगर किसी को कोई आपत्ति या शिकायत हो तो वे 30 नवंबर तक डीआईओएस कार्यालय में हार्ड कॉपी और कार्यालय की ई मेल आईडी पर भेज सकते हैं। इसके बाद कोई आपत्ति या शिकायत स्वीकार नहीं होगी।
विज्ञापन
डीआईओएस ने बताया कि आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद सूची बोर्ड को भेज दी जाएगी। इसके बाद बोर्ड की तरफ से केंद्रों की अंतिम सूची जारी होगी। जिले में पिछले साल 36 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षा हुई थी।