फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   33716 teenagers up to the age of 14 could not get the first dose of vaccine

12 से 14 साल के 33716 किशोरों को नहीं लगी टीके की पहली डोज

Wed, 20 Apr 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
33716 teenagers up to the age of 14 could not get the first dose of vaccine
शामली। कोरोना की चौथी लहर की आशंका को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है, लेकिन 12 से 14 साल के किशोरों को वैक्सीन के टीकाकरण की रफ्तार धीमी चल रही है। जिले में 57963 के लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक 24247 किशोरों को टीके की पहली डोज लगी है। जबकि दूसरी डोज का टीका मात्र एक किशोर को लगा है। इस तरह से जिले में अभी 33716 किशोर टीके की पहली डोज से वंचित है।
विज्ञापन

आसपास के जिलों में कोरोना के केस फिर से मिलने के कारण कोरोना की चौथी लहर की आशंका जताई जाने लगी है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन सतर्क हो गया है, हालांकि अभी लोग इसे लेकर कोई सावधानी नहीं बरत रहे हैं। कुछ लोग ही मास्क लगा रहे हैं। सोशल डिस्टेंस का तो पालन हो ही नहीं रहा है। कोरोना की चौथी लहर की आशंका के बीच स्वास्थ्य विभाग की चिंता इसे लेकर है कि 12 से 14 साल के किशोरों को टीकाकरण गति नहीं पकड़ रहा है। जिले में 57963 किशोरों केे टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है। 16 मार्च से टीकाकरण शुरू हुआ था। एक महीने से ज्यादा समय बाद भी अभी तक 24247 किशोरों को टीके की पहली डोज लगी है, जो लक्ष्य का 41.83 प्रतिशत है।
विज्ञापन

दूसरी डोज का टीका सोमवार को मात्र एक किशोर को लगा था। इसके अलावा 15 से 17 साल के किशोरों को 95970 के लक्ष्य से अधिक 99401 किशोरों को पहली डोज और 81351 को दूसरी डोज लग चुकी है। 18 साल से अधिक आयु के 938154 के लक्ष्य से अधिक 968520 लोगों को टीके की पहली डोज और 753865 लोगों को दूसरी डोज लगी है। 12470 लोगों को सतर्कता डोज लग चुकी है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि किशोरों को ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण करने पर फोकस है। इसके लिए अभिभावकों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण ही सुरक्षित उपाय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed