फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   32919 people did not get second dose of anti-coronavirus vaccine

कोरोनारोधी वैक्सीन की 32919 लोगों को नहीं लगी दूसरी डोज

Thu, 03 Feb 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
32919 people did not get second dose of anti-coronavirus vaccine
शामली। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोनोराधी वैक्सीन की पहली डोज लगाने का लक्ष्य पूरा कर लिया है, लेकिन जिले में 18 साल से अधिक आयु के 32919 व्यक्ति ऐसे हैं, जिन्हें दूसरी डोज लगवाने का समय पूरा होने के बाद भी नहीं लगवा पाए हैं। ऐसे व्यक्तियों से संपर्क कर टीका लगवाने के लिए प्रेरित करने का स्वास्थ्य विभाग ने संपर्क करने का अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य विभाग ने दो दिन पहले कोरोनारोधी वैक्सीन की पहली डोज का लक्ष्य पूरा कर लिया है। जिले में 938154 लोगों को टीके की पहली डोज का लक्ष्य था। अब तक 947473 लोगों को पहली डोज लगाई जा चुकी है, जो लक्ष्य का 100.99 प्रतिशत है। अब विभाग ने ऐसे लोगों से संपर्क करना शुरू कर दिया है, जिन्होंने समय पूरा होने के बाद भी दूसरी डोज नहीं लगवाई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बुधवार तक 32919 व्यक्ति ऐसे हैं, जिन्होंने समय पूरा होने पर भी दूसरी डोज नहीं लगवाई है। अब तक 619034 व्यक्तियों को दूसरी डोज लगी है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि पहली डोज का लक्ष्य पूरा हो चुका है। अब बूथों पर जिले का या जिले से बाहर का जो भी व्यक्ति आता है, उसे टीका लगाया जा रहा है। अब दूसरी डोज पर फोकस किया गया है ताकि जिन लोगों ने समय पर दूसरी डोज नहीं लगवाई। उनसे संपर्क कर दूसरा टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

1540 किशोरों को लगी टीके की पहली डोज
शामली। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि बुधवार को जिले में 15 से 18 साल के 1540 किशोरों को कोरोनारोधी टीके की पहली डोज और 1021 को दूसरी डोज लगी है। 18 साल से अधिक आयु के 587 को पहली डोज व 3815 को दूसरी डोज लगी है। इसके अलावा 298 को सतर्कता डोज लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed