फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   32 new patients found in active TB patient search campaign

सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान में मिले 32 नए मरीज

Thu, 24 Mar 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
32 new patients found in active TB patient search campaign
सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान में मिले 32 नए मरीज
विज्ञापन

शामली। कोरोना काल में लोगों ने संक्रमण से बचाव के लिए भले ही सावधानी बरती हो, बावजूद इसके टीबी के मरीजों की संख्या बढ़ी है। पिछले पांच साल की तुलना में 2021 में टीबी के मरीजों की संख्या सबसे जयादा 2815 रही है। जिले में इस समय 635 टीबी के सक्रिय मरीज हैं। इनमें हाल ही में चले सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान के तहत 32 नए मरीज शामिल हैं।
स्वास्थ्य विभाग का कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क और सोशल डिस्टेंस पर पूरा जोर रहा। इसके चलते कोरोना काल में माना जा रहा था कि टीबी के मरीजों की संख्या में कमी आएगी, लेकिन आंकड़े इसके उलट आए हैं। पिछले पांच सालों में सबसे ज्यादा 2815 मरीज 2021 में मिले हैं। अब कोरोना संक्रमण न्यूनतम स्तर पर होने पर शासन ने नौ मार्च से 22 मार्च तक सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान शुरू किया। इसके तहत स्वास्थ्य टीमों ने घर-घर जाकर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

टीबी कार्यक्रम के जिला प्रबंधक राहुल कुमार ने बताया कि इस अभियान के तहत करीब 3.12 लाख लोगों की स्क्रीनिंग की गई, जिसमें टीबी के संदिग्ध लक्षण वाले करीब 582 सैंपल लिए गए। रिपोर्ट में 32 लोग टीबी के संक्रमित पाए गए। इन नए मरीजों को मिलाकर जिले में जनवरी से अब तक 482 टीबी के मरीज मिले हैं। इन्हें मिलाकर जिले में सक्रिय टीबी मरीजों की संख्या 635 के करीब है। उन्होंने बताया कि सभी टीबी के मरीजों का स्वास्थ्य विभाग द्वारा नि:शुल्क उपचार किया जा रहा है और साथ ही नि:क्षय पोषण योजना के तहत शासन द्वारा हर मरीज के खाते में उपचार अवधि के दौरान 500 रुपये प्रति महीना दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच साल में मिले टीबी के मरीजों की संख्या
2017 - 1852
2018 - 2739
2019 - 2475
2020 - 1098
2021 - 2815
2022 में अब तक- 482
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed