फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   32 Bigha grazed land free of occupation

32 बीघा चारागाह की भूमि कब्जा मुक्त कराई

Sun, 21 May 2017 01:01 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 21 May 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
32 Bigha grazed land free of occupation
action - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली/बाबरी। प्रशासन ने सालों से कब्जाई गई चारागाह की भूमि शनिवार को कब्जा मुक्त करा दिया। कब्जा मुक्त कराने के दौरान एसडीएम तथा राजस्व
विज्ञापन

अधिकारियों के साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। 

बंतीखेड़ा के मजरा गामडी में प्रदेश सरकार की करीब 150 बीघा जमीन पर कब्जा है। इसी के चलते प्रशासन द्वारा इस भूमि पर कब्जा करने वालों का चिह्नीकरण प्रशासन द्वारा कराया जा रहा है।

शुक्रवार को इसी कड़ी में एसडीएम शामली एमपी सिंह, कानूनगो नकली सिंह, लेखपाल देवानंद, लेखपाल रविंद्र कुमार, लेखपाल विनोद कुमार तथा थानाध्यक्ष बाबरी समय सिंह मय फ़ोर्स के साथ मजरा गामडी में पहुंचे। टीम ने वहां ग्राम प्रधान लोकेंद्र वर्मा की मौजूदगी में कब्जा हटाओ अभियान चलाया। 
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस-प्रशासनिक टीम ने वहां पर लोगों द्वारा कब्जाई गई सरकार 32 बीघा भमि को कब्जा मुक्त कराया। इस जमीन पर पिछले कई सालों से दबंग कब्जा करके फसल की बुवाई कर रहे थे। इसी दौरान प्रशासन ने सरकारी जमीन पर की गई बुआई की जुताई करा दी। वहीं, इसके अलावा एसडीएम एमपी सिंह ने बताया कि गांव में सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed