फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   3194 MT urea reached Shamli from Gujarat

Shamli News: गुजरात से शामली पहुंचा 3194 मीट्रिक टन यूरिया

Mon, 23 Jan 2023 10:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 23 Jan 2023 10:11 PM IST
विज्ञापन
3194 MT urea reached Shamli from Gujarat
पिपावा पोर्ट गुजरात से शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंची यूरिया की खेप।
- अब जनपद में 55 सौ मीट्रिक टन हुआ यूरिया, सहकारी व गन्ना समितियों पर भेजा
विज्ञापन

फोटो

संवाद न्यूज एजेंसी

शामली। इफको की 3194 मीट्रिक टन यूरिया की रैक इफको के पिपावा पोर्ट गुजरात से जिले में पहुंचा है। इसे किसानों के लिए गन्ना समिति व सहकारी समिति पर भेजना शुरू कर दिया गया है।
जनपद में अभी तक 23 सौ मीट्रिक टन यूरिया व चार हजार मिट्रिक टन डीएपी उपलब्ध था और अधिकतर सहकारी व गन्ना समितियों पर किसानों के लिए उपलब्ध है। यूरिया कम होने के चलते जिला कृषि विभाग ने 3194 मीट्रिक टन यूरिया की मांग की थी। जिसके बाद गुजरात के पिपावा पोर्ट से जनपद शामली में यूरिया पहुंच गया है। अब जनपद में कुल 5500 मीट्रिक टन यूरिया तथा 4000 मीट्रिक टन डीएपी की उपलब्धता हो गई है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि सभी सहकारी समितियों तथा गन्ना समितियों व अन्य संस्थाओं को आवश्यकतानुसार पर्याप्त मात्रा में डीएपी व यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि अपनी आवश्यकता के अनुसार जोत के आधार पर डीएपी/यूरिया लेना शुरू कर दें। किसी भी प्रकार का भंडारण न करें। जनपद में यूरिया/डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता है। सभी उर्वरक विक्रेताओं, थोक विक्रेताओं व रिटेल विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि वह किसानों को उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और यदि किसानों को ओवर रेटिंग तथा स्टॉक रजिस्टर और किसानों को बिल नहीं दिया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed