फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   3.16 lakh people will be screened in 55 thousand houses

Shamli News: 55 हजार घरों में 3.16 लाख लोगों की होगी स्क्रीनिंग

Sat, 07 Sep 2024 02:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 07 Sep 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
3.16 lakh people will be screened in 55 thousand houses
शामली। जिले में नौ सितंबर से दस दिवसीय घर-घर सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत 55 हजार घरों तक पहुंचकर 3.16 लाख लोगों की स्क्रीनिंग करने का लक्ष्य रखा गया है। क्षय रोगी खोज अभियान के लिए 110 स्वास्थ्य टीमें बनाई गई है। यह अभियान 20 सितंबर तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर-घर सक्रिय क्षय रोगी खोजने का अभियान नौ सितंबर से शुरू किया जाएगा। यह अभियान 20 सितंबर तक चलाया जाएगा। इस अभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी कर ली है। इसके लिए 110 स्वास्थ्य टीमें गठित की गई है। प्रत्येक टीम में तीन सदस्य रहेंगे और एक दिन में एक टीम को 50 घर तक पहुंचने का लक्ष्य दिया गया है। इस तरह से दस दिन में 55 हजार घरों पर स्वास्थ्य टीमें पहुंचेगी और तीन लाख 16 हजार लोगों की स्क्रीनिंग करेंगी। यह अभियान जिले की 20 प्रतिशत जनसंख्या पर चलाया जाएगा। भीड़भाड़ वाले इलाके, मलिन बस्ती, पहले से जहां पर क्षय रोगी मिले हो, ईंट भट्ठा, सब्जी मंडी, वृद्धा आश्रम, मदरसा, साप्ताहिक बाजार, कुष्ट आश्रम आदि क्षेत्रों में यह अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान संभावित क्षय रोगियों की पहचान कर उनकी अस्पताल में जांच कराई जाएगी। इसके बाद क्षय रोगी का निशुल्क उपचार शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सासधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया घर-घर क्षय रोगी खोज अभियान नौ से 20 सितंबर तक चलाया जाएगा। इसकी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि क्षय रोगी का निशुल्क उपचार दिया जाएगा। इसके साथ ही रोगी को उसके बैंक खाते में 500 रुपये प्रति माह इलाज चलने तक अच्छे खानपान के लिए दिए जाएंगे। पीपीएम शबी आजम ने बताया इस समय जिले में लगभग 2400 क्षय रोगी है, जिनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षय रोग के लक्षण
दो सप्ताह या उससे ज्यादा समय से खांसी होना।
खांसी के साथ बलगम आना।
बलगम में खून आना।
बार-बार बुखार आना।
शरीर में थकान महसूस होना।
भूख कम लगना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed