फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   3159 infected in the third wave, 2537 defeated Corona

तीसरी लहर में 3159 हुए संक्रमित, 2537 ने कोरोना को हराया

Sat, 29 Jan 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
3159 infected in the third wave, 2537 defeated Corona
तीसरी लहर में 3159 हुए संक्रमित, 2537 ने कोरोना को हराया
विज्ञापन

शामली। कोरोनो की तीसरी लहर को हराने वालों की संख्या में तेजी आई है। अब संक्रमित होने वालों की संख्या की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या बढ़ रही है। जिले में अभी तक 3159 मरीज संक्रमित हुए हैं। जिनमें से 2537 ने कोरोना को मात भी दे दी है। जो राहत की खबर है। ठीक होने वालों की संख्या बढ़ने से रिकवरी रेट में भी इजाफा हुआ है। लगभग सभी मरीज घरों पर रहकर ही ठीक हो रहे हैं। कोई गंभीर मरीज लक्षण वाले मरीज इस बार नहीं मिल रहे हैं। जिले में अब 622 केस एक्टिव हैं। तीसरी लहर में गर्भवती महिला समेत दो की मौत हुई है। प्रोटोकॉल के हिसाब से अब सात दिन बाद लक्षण होने पर मरीज को ठीक माना जा रहा है। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल का कहना है कि कोरोना की तीसरी लहर में केस तेजी से बढ़े तो थे, लेकिन यह लहर ज्यादा जानलेवा नहीं है। ज्यादातर मरीज घरों में रहकर ही ठीक हो रहे हैं। फिर भी कोरोना संक्रमित होने पर लापरवाही न बरतें।
सिर्फ एक व्यक्ति को अस्पताल में कराया भर्ती
जिले में कोरोना की तीसरी लहर में सिर्फ एक व्यक्ति को कोराना के लक्षण मिलने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चुनाव ड्यूटी पर आया बीएसएफ के जवान का कोरोना के लक्षण मिलने पर जांच की गई थी। एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। लेकिन दो दिन बाद आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
विज्ञापन

26 और कोरोना संक्रमित मिले
जिले में शुक्रवार को 26 और कोरोना संक्रमित मिले हैं। लगातार पांचवें दिन भी नए संक्रमितों के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा रही है। जिले में कोरोना के 82 मरीज ठीक हुए हैं। सक्रिय केस की संख्या घटकर 622 हो गई है। शनिवार को आई सैंपलों की जांच रिपोर्ट में शहर में गणेश चौक, अग्रवाल कालोनी में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला है। गांव भिक्का माजरा में पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। गांव कुड़ाना में चार लोग संक्रमित मिले। कस्बा कांधला, रमाला, एलम और भनेड़ा में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला है। गांव झाल में तीन, सेंहटा में दो, रामड़ा में दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed