फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   31,569 cusecs of water released into Yamuna, water level will rise

Shamli News: यमुना में 31,569 क्यूसेक पानी छोड़ा, जलस्तर बढ़ेगा

Wed, 23 Jul 2025 01:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
31,569 cusecs of water released into Yamuna, water level will rise
कैराना। पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब मैदानी इलाकों में भी नजर आने लगा है। मंगलवार सुबह हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में 31,569 क्यूसेक पानी प्रति सेकंड छोड़ा गया, जो मंगलवार देर रात तक यमुना पुल क्षेत्र में पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों से पहाड़ियों पर लगातार तेज बारिश हो रही है, जिससे बैराज में पानी की आवक तेज हो गई है। अधिकारियों के अनुसार, वर्तमान में हथिनीकुंड में 47,169 क्यूसेक प्रति सेकंड की दर से पानी पहुंच रहा है, जिससे बैराज पर दबाव भी बढ़ गया है। इसी कारण मंगलवार सुबह 8 बजे यमुना में छोड़े गए पानी की मात्रा बढ़कर 31,569 क्यूसेक प्रति सेकंड हो गई। हालांकि फिलहाल यमुना का जलस्तर सामान्य 228.25 मीटर पर बना हुआ है, लेकिन देर रात तक इसमें वृद्धि की संभावना जताई जा रही है। प्रशासन और स्थानीय बाढ़ नियंत्रण टीमें अलर्ट मोड पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed