फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   हरियाणा में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सीमा पर सघन चैकिंग

हरियाणा में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सीमा पर सघन चैकिंग

Sat, 11 May 2019 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सीमा पर सघन चैकिंग
हरियाणा में चुनाव के मद्देनजर सीमा पर कड़ी सुरक्षा
विज्ञापन

कैराना। हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर छठे चरण में रविवार को मतदान होगा। वहीं, शनिवार दोपहर से ही कैराना पुलिस ने हरियाणा बार्डर सील करते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया।

बृहस्पतिवार को हरियाणा के जिला करनाल के इन्द्री पुलिस लाइन में दोनों प्रदेशों के पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई थी। इस दौरान 12 मई को पानीपत व करनाल में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सीमा पार से हथियारों व ड्रग्स की सप्लाई पर पूर्ण रूप से कड़ाई के साथ अंकुश लगाने की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया गया था। साथ ही यूपी का कोई बदमाश चुनाव में व्यवधान न डाल सके इसके लिए बार्डर पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए गये थे। हरियाणा में चुनाव से एक दिन पहले ही इंस्पेक्टर रामभवन के नेतृत्व में चार दरोगा व पुलिस कांस्टेबलों ने यमुना पुल पर सघन चेकिंग अभियान शुरू किया। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र कुमार नागर ने बताया कि हरियाणा के पुलिस अधिकारियों के साथ चुनाव के दौरान सीमा सील करने पर सहमति बनी थी। चुनाव के दौरान यूपी की ओर से बदमाशों पर कड़ी नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed