{"_id":"5c76cde5bdec22105574fc06","slug":"31551289829-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरचुनाव में बूथ- सेक्टर प्रभारियों की भूमिका महत्वपूर्ण- डाक्टर सुधीर पंवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरचुनाव में बूथ- सेक्टर प्रभारियों की भूमिका महत्वपूर्ण- डाक्टर सुधीर पंवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। लोकसभा चुनाव की तैयारियों मद्देनजर जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों के बूथ सम्मेलन में सपा के प्रवक्ता डॉक्टर सुधीर पंवार ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुुनाव में बूथ, सेक्टर प्रभारी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कैराना लोकसभा उपचुनाव में सपा और सहयोगी भाजपा को अपनी ताकत दिखा चुका है। इस बार सपा, बसपा और आरएलडी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए सपा कार्यकर्ता जुट जाएं।
बुधवार को दिल्ली रोड स्थित करमूखेेड़ी गांव के पेट्रोलपंप के पास सपा की ओर से कैराना लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर जिले की कैराना, शामली, थानाभवन विधानसभा के बूथ सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर पंवार ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए सपा कार्यकर्ता तैयार रहें। चुनाव की तैयारी के लिए हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है और वह अपनी जिम्मेदारी का निभाए। कैराना विधायक नाहिद हसन ने कहा कि गठबंधन का जो भी प्रत्याशी आएगा उसका वह समर्थन देकर कार्य करेंगे। बूथ सम्मेलन में जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मनीष चौहान ने कहा कि मौजूदा दौर में सपा को और मजबूत करने की जरूरत है। मौके पर थानाभवन ब्लाक प्रमुख शेर सिंह राणा, बूथ व सेक्टर प्रभारी सत्यवीर सिंह प्रजापति ने कहा कि जल्द ही विधानसभा वार सेक्टर और बूथ प्रभारियों की बैठक होगी। मौके पर सपा के जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष मांगे राम मलिक, कैराना विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सतपाल कश्यप, थानाभवन विधानसभा अध्यक्ष रावत फरूलजखां ने बूथ प्रभारियों का परिचय कराया। मौके पर सपा जिला सचिव उमेश कुमार समेत विधानसभा अध्यक्ष, सपा नगर अध्यक्ष व प्रकोष्ठ अध्यक्ष, पार्टी उपाध्यक्ष व पदाधिकारी मौजूद रहे।