फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   किसी के लिए कठिन तो किसी के लिए आसान रहा गणित का प्रश्नपत्र

किसी के लिए कठिन तो किसी के लिए आसान रहा गणित का प्रश्नपत्र

Tue, 26 Feb 2019 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
किसी के लिए कठिन तो किसी के लिए आसान रहा गणित का प्रश्नपत्र
किसी के लिए कठिन तो किसी के लिए आसान रहा गणित का प्रश्नपत्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। यूपी बोर्ड की चल रही परीक्षा में दूसरी पाली में इंटर की विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों की गणित की परीक्षा हुई। इस परीक्षा में 55 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा देकर बाहर निकले विद्यार्थियों ने बातचीत करने पर किसी ने प्रश्नपत्र कठिन बताया तो किसी ने आसान बताया। पहली पाली में इंटर की व्यावसायिक परीक्षा हुई, जिसमें तीन विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
सोमवार को पहली पाली में सुबह आठ बजे से सवा 11 बजे तक इंटर की व्यावसायिक शिक्षा की परीक्षा हुई। इस परीक्षा में कुल पंजीकृत 177 विद्यार्थियों में से 174 ने परीक्षा दी, जबकि तीन विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से शाम सवा पांच बजे तक विज्ञान वर्ग की इंटर की गणित विषय की परीक्षा हुई। यह परीक्षा जिले के 31 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई। उत्तर पुस्तिका संकलन केंद्र प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि इस परीक्षा में कुल पंजीकृत 1676 में से 1621 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मलित हुए जबकि 55 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

परीक्षा खत्म होने के बाद केंद्रों से बाहर निकले कुछ विद्यार्थियों के चेहरे पर मुस्कान थी तो कुछ के चेहरे उदास नजर आए। बातचीत करने पर पता चला कि किसी के लिए प्रश्नपत्र कठिन रहा तो किसी के लिए आसान रहा। परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकली छात्रा खुशी ने कहा कि वैसे तो प्रश्नपत्र ठीक रहा, लेकिन कुछ सवाल कठिन थे। हालांकि उन्होंने सभी सवालों के जवाब दिए है। कठिन प्रश्नपत्र होने के बाद भी उन्हें विश्वास है कि वे परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करेगी। रेखा ने कहा कि उनके लिए गणित का प्रश्नपत्र आसान रहा। उन्होंने जो तैयारी की थी, उसके अनुरूप पेपर में सवाल आए। उसने सभी सवालों को हल किए, जिस कारण उन्हें अच्छे अंक मिलने की उम्मीद है। काजल ने कहा कि उसने गणित के पेपर के लिए पहले से ही तैयारी में लगी थी। अच्छी तैयारी होने के प्रश्नपत्र में आए सवाल हल करने में उन्हें कोई मुश्किल नहीं आई। वह प्रश्नपत्र में आए सवालों को लेकर खुश है। शिवानी ने कहा कि छात्रों के मन में पहले से एक धारण बनी रहती है कि गणित के पेपर कठिन रहेगा। उनका कहना है कि अगर पहले से ही पूरी तैयारी की जाए तो कुछ भी कठिन नहीं होता। उन्होंने इस परीक्षा के लिए पहले से तैयारी की थी, उनके लिए गणित का पेपर कठिन नहीं रहा। प्रियंका ने कहा कि उसने गणित का प्रश्नपत्र कठिन था, लेकिन ऐसा भी कोई सवाल नहीं था जो कोर्स से बाहर का रहा है। उसने सभी सवाल हल किए हैं। उन्हें अच्छे अंक आने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed