{"_id":"5c630b68bdec2225060d839f","slug":"31549994856-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरके पीजी कालेज मे एनएसएस शिविर का दूसरा दिन, सभी को मिलजुलकर संकल्प लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरके पीजी कालेज मे एनएसएस शिविर का दूसरा दिन, सभी को मिलजुलकर संकल्प लिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैत्री भाव से रहने का संकल्प लिया
शामली। राष्ट्रीय किसान पीजी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवायोजना के विशेष शिविर में प्रथम सत्र में वर्तमान परिप्रेक्ष्य में भारत में बंधुत्व विषय में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। शिविर में स्वयंसेवकों ने बंधुुत्व को गणतंत्र राष्ट्र की धरोहर बताते हुए राष्ट्र निर्माण के लिए हिंदूू मुस्लिम- सिख, ईसाई सभी को मिलजुल कर रहने का संकल्प लिया।
स्वयंसेवक सेविकाओं डाक्टर सतेंद्र आर्य व डाक्टर एम के जल्ली द्वारा स्वयंसेविकाओं को सच्चा सुख निरोगी काया का मंत्र दिया। मंगलवार को करनाल रोड स्थित प्राकृतिक चिकित्सालय में चल रहे राष्ट्रीय किसान पीजी कालेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर में द्वितीय इकाई के दूसरे दिन शुभारंभ कल्पना चावला ग्रुप द्वारा प्रार्थना आयोजित करके की गई। कार्यक्रम अधिकारी संचालन डाक्टर संजीव कुमार द्वारा किया गया। कल्पना चावला ग्रुप द्वारा आज का विचार समय बहुमूल्य होता है पर स्वयंसेवकों द्वारा विस्तृत चर्चा की गई। शिविर के प्रथम सत्र में वर्तमान परिप्रेक्ष्य में भारत में बंधुत्व गणतंत्र राष्ट्र की धरोहर बताते हुए राष्ट्र निर्माण के लिए हिंदूू मुस्लिम- सिख, ईसाई, सभी को मिलजुल कर रहने का संकल्प लिया। शिविर के दूसरे सत्र में स्वंयसेवकों ने कल्पना चावला ग्रुप, अर्जुन ग्रुप में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर के तृतीय सत्र में डाक्टर सतेंद्र आर्य व डाक्टर एम के जल्ली द्वारा स्वयंसेवकों को सच्चा सुख निरोगी काया का मंत्र दिया। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग की महत्ता से अवगत कराया। निबंध प्रतियोगिता का मूल्यांकन किया गया। इस मौके पर भगत सिंह ग्रुप प्रथम, अर्जुन ग्रुप द्वितीय, कल्पना चावला ग्रुप तृतीय स्थान पर रहा। शिविर का समापन राष्ट्रीय गान से हुआ।