फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पोस्ट पेमेंट बैंक

पोस्ट पेमेंट बैंक

Sat, 05 Jan 2019 11:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
पोस्ट पेमेंट बैंक
- पोस्ट पेमेंट बैंक ने जनपद के 101 डाकियों को उपलब्ध कराए मोबाइल फोन
विज्ञापन

- अब गांव गांव में कैंप लगाकर खोले जाएंगे खाते
- मामूली शुल्क पर मनी ट्रांसफर, बिल जमा करने की भी सुविधा
रोहित अग्रवाल
फोटो...
शामली। सितंबर माह में शुरू हुआ पोस्ट पेमेंट बैंक अब तेजी से काम करेगा। अब डाकिये गांवों में आपके घर आकर आपका बैंक खाता खोलेंगे। इसके लिए जनपद के 101 डाकियों को बैंक द्वारा विशेष सॉफ्टवेयर युक्त मोबाइल फोन उपलब्ध करा दिए गए हैं। आप चाहें तो डाकिये को अपने घर बुलाकर मामूली के शुल्क में मनी ट्रांसफर, मोबाइल टेलीफोन बिजली के बिल भी जमा करा सकते हैं।
शहर के मुख्य डाकघर में सितंबर माह में पोस्ट पेमेंट बैंक खुला था, लेकिन अभी तक खाता खोलने की सुविधाएं सीमित ही थी। यही वजह रही कि जनपद में अभी तक केवल 988 एकाउंट ही खुले हैं। बैंक ने अब तेजी से काम शुरू करते हुए डाकियों को भी मोबाइल फोन उपलब्ध करा दिए हैं। शाखा प्रबंधक सौरभ सैनी के अनुसार शामली जनपद में 13 उपडाकघर और गांवों में 106 छोटे एक्सिस प्वाइंट हैं। जहां ग्रामीण डाक सेवक काम करते हैं। शुक्रवार को सभी 101 डाकियों को बैंक ने मोबाइल फोन उपलब्ध करा दिए हैं। इनमें बैंक का खास सॉफ्टवेयर है। जिसके माध्यम से डाकिये घर घर जाकर लोगों के बैंक खाते खोलेंगे। आप चाहें तो डाकघर में जाकर इस खाते से लेनदेन और मनी ट्रांसफर आदि की निशुल्क सुविधा ले सकते हैं। यदि डाकिये को घर बुलाकर सुविधा लेंगे तो 20 से 30 रुपये तक न्यूनतम चार्ज देना होगा। ये चार्ज अपने खाते से खुद ही कट जाएगा। शाखा प्रबंधक सौरभ सैनी ने बताया कि सभी डाक सेवकों को मोबाइल दे दिए गए हैं। अब गांवों में कैंप लगाकर भी खाते खोले जाएंगे।
विज्ञापन


10 मिनट में खुलेगा खाता
शाखा प्रबंधक के अनुसार यदि किसी को स्मार्ट फोन भी चलाना नहीं आता तो वह डाकिये से संपर्क अपना खाता खुलवा सकते हैं। वो आपसे आपका आधार और मोबाइल नंबर लेंगे और 10 मिनट में आपका खाता खुल जाएगा। बाद में आप संबंधित डाकघर में जाकर अपना क्यू आर कार्ड लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है क्यू आर कार्ड
क्यू आर कार्ड पर एक बार कोड दिया गया है। इस कार्ड को आप अपने मोबाइल में डाउनलोड किए गए आईपीपीबी के एप को खोलकर उसमें स्कैन करके रुपयों का आदान प्रदान कर सकते हैं। यदि आपको अपना एकाउंट नंबर भी याद नहीं है तो क्यू आर कार्ड दिखाने पर डाकघर से भी भुगतान मिल सकता है।


पीपीबी खाते की खासियत, मिलने वाली सुविधा
- जीरो बैलेंस से खाते की शुरूआत
- अधिकतम एक लाख रुपये तक रख सकते हैं।
- घर बैठे पांच हजार तक भुगतान मंगा सकते हैं।
- तीन महीने में निशुल्क एकाउंट स्टेटमेंट
- शामली बैंक की ब्रांच से 20 हजार नगद ले सकते हैं।
- काफी कम शुल्क में डाकिया बुलाकर सरकारी बिल जमा करें।
- घर बैठे डाकिये से खाता खुलवाने की सुविधा
- बहुत कम शुल्क में बिल जमा कराएं, एनईएफटी, मनी ट्रांसफर

मोबाइल नंबर बताकर भी होगा भुगतान
यदि आपको अपना खाता संख्या याद नहीं है तो आप डाकघर में अपना मोबाइल नंबर बताकर भी डाकघर से भुगतान ले सकते हैं। डाक कर्मी बायोमेट्रिक मशीन पर आपका अंगूठा लगवाएगा और आपको भुगतान मिल जाएगा।
शामली में ये है व्यवस्था
उपडाकघर - 13
एक्सिस प्वाइंट - 106
ग्रामीण डाकसेवक 101
अब तक खुले खाते 988
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed