{"_id":"5c23c659bdec2256db06205f","slug":"31545848409-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरसलीन का एक्सीडेंट नही बल्कि की गई थी हत्या-परिजनो का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरसलीन का एक्सीडेंट नही बल्कि की गई थी हत्या-परिजनो का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों का कोतवाली पर प्रदर्शन
कैराना। एक पखवाड़ा पूर्व हुई ट्रक चालक मुरसलीन की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत का प्रकरण तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को मृतक के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से कोतवाली पहुचकर मुरसलीन की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। परिजनों ने जल्द हत्याकांड का खुलासा किए जाने की मांग की है।
बुधवार दोपहर करीब तीन बजे क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर सुन्हेटी निवासी मृतक मुरसलीन के चाचा इरफान के नेतृत्व में परिजन और दर्जनों ग्रामीण व महिलाएं दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों में सवार होकर कोतवाली पहुंचे। बताया कि 12 दिसंबर की सुबह मुरसलीन (26) पुत्र वादिल का शव खुरगान के जंगल से पड़ा हुआ मिला था। वह उसी रात में घर से गन्ना तौल केंद्र पर ट्रक चलाने के लिए गया था। एक भाई सुन्हेटी के तौल केंद्र पर उतर गया था, जबकि मुरसलीन को खुरगान वाले तौल केंद्र पर जाना था। यहां से वह खुरगान निवासी के ट्रैक्टर में बैठकर जा रहा था। आरोप है कि दो आरोपियों ने षड्यंत्र के चलते मुरसलीन की ट्रैक्टर से बेरहमी से कुचलकर हत्या की गई है और उसका शव जंगल में फेंका गया। जबकि घटना के समय पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुरसलीन की एक्सीडेंट में मौत की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने परिजनों को निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान परिजनों ने एसपी के आदेश लिखित तहरीर भी पुलिस को सौंप दी है।