फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   चौधरी चरण सिंह की 116 वी जयंती पर जगह जगह हवन- यज्ञ गोष्ठी आयोजन

चौधरी चरण सिंह की 116 वी जयंती पर जगह जगह हवन- यज्ञ गोष्ठी आयोजन

Sun, 23 Dec 2018 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह की 116 वी जयंती पर जगह जगह  हवन-  यज्ञ गोष्ठी आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की 116वीं जयंती पर राजनीतिक दलों ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए याद किया। जगह-जगह गोष्ठी आयोजित करके उनके जीवन पर प्रकाश डाला और प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
शहर के चौधरी चरण सिह संस्थान की ओर से धीमानपुरा रेलवे फाटक पर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा माल्यार्पण पर भारतीय किसान मजदूर यूनियन के अध्यक्ष राजवीर सिंह मुंडेट देशपाल राणा, जयवीर कुड़ाना उपेंद्र टिटौली, बाबूराम पंवार, एडीओ चंद्रपाल सिंह, अमित बेनीवाल आदि ने किया। मौके पर जवाहर सिंह रेलपार को शाल उढ़ाकर सम्मानित किया। गन्ना समिति कार्यालय में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर गन्ना समिति के चेयरमैन मनोज पंवार, गन्ना परिषद के पूर्व अध्यक्ष राजवीर सिंह, गन्ना समिति कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष ओमवीर सिंह सतेंद्र डायरेक्टर जोगेंद्र सिलवार ने पुष्प अर्पित करके याद किया गया। वीवी पीजी कालेज में प्राचार्य डॉक्टर वंदना के नेतृत्व सभी प्रवक्ताओं व कर्मचारियों ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करके याद किया गया।
विज्ञापन

उधर, बनत नगर पंचायत कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उनके चित्र पर भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरवीर मलिक, बनत नगर पंचायत के चेयरमैन राजीव चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह मादलपुर, जिला महामंत्री विशेष सरोहा, जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर मनोज शर्मा, बनत मंडल अध्यक्ष सुधीर कुमार, संजीव मलिक भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पुनीत द्विवेदी, विकास पंवार नाला, जिला महामंत्री अभय तोमर, आनंद पुंडीर, सुनील बंसल, राजकुमार शर्मा आदि ने व्यक्त करते हुए पुष्प अर्पित किए। भाजपा नेता प्रसन्न चौधरी के कैंप कार्यालय में चौधरी चरण सिंह की जयंती पर हवन पूजन पंडित राहुल शास्त्री ने कराया गया। मुख्य यजमान के रुप भैसवाल के ग्राम प्रधान नवीन पंवार रहे। सिलावर प्रधान उदयवीर सिंह की अध्यक्षता में नरेंद्र सिलावर, अनिल, अनिल प्रधान भिक्की, पप्पू बधेव, नेपाल टिटौली, प्रमोद पटवारी, मिलकराज, सुधीर प्रधान ताना, कपिल प्रधान खानपुर, वीरपाल सिंह, बिल्लू बुटराड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, माजरा रोड स्थित चौधरी चरण सिंह स्मृति भवन में पूर्व विधायक किरण पाल कश्यप की ओर से कार्यक्रम में चौधरी चरण सिंह के जयंती पर प्रकाश डाला। इस मौके पर चंद्र सैन, उमरदीन, नजाकत अली, रामकिशोर, रोहित कश्यप, जबरसिंह कश्यप बबलू राजकुमार आदि मौजूद रहे। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ने शहर के टंकी रोड़ स्थित रैदास मंदिर में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष धीरज तोमर ने की। इस मौके पर शैलेंद्र मलिक, जितेंद्र खैवाल, जयराज प्रधान, चेनपाल सिंह, सोहनवीर सिंह, गयूर अली, अमरपाल, राजपाल, नरेश, डॉक्टर हरि प्रकाश आदि मौजूद रहे। उधर, रेलवे फाटक स्थित चौधरी चरणसिंह की प्रतिमा पर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेंद्र पहलवान, बलराज मुखिया, ओमप्रकाश, श्योराम, चरण सिंह बबलू कश्यप आदि ने माल्यार्पण किया गया।


हवन-यज्ञ कर चौधरी साहब को किया याद
माजरा रोड स्थित रालोद कार्यालय में पूर्व प्रधान चौधरी चरण सिंह की जयंती पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। गोष्ठी में रालोद जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन, पूर्व विधायक बलवीर सिंह, ऋषिराज राझड, जिला पंचायत सदस्य देशराज भनेड़ा, विशाल करोड़ी, सरोज मलिक, सनोज चौधरी बाबूराम पंवार, सोहनपाल कसेरवा, रामपाल सिंह, प्रमेद्र नंबरदार, रामकुमार वर्मा, जयवीर कुड़ाना, देवराज पहलवान विकास धीमान आशुतोष पंवार, जितेंद्र हुड्डा आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता सूरजमल ने की। संचालन रजनीश कोरी ने किया। भैंसवाल गांव में शहीद भगत सिंह व्यायाम शाला में चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। बाबा सूरजमल ने चौधरी चरण सिंह की जीवन पर प्रकाश डाला। राष्ट्रीय जाट संरक्षण समिति के जिलाध्यक्ष देवराज पहलवान, सतवीर मूंछ, वेदपाल पहलवान, विकास पंवार, विनय कादियान, सुखवीर सिंह राठी, नवीन प्रधान, अजित पंवार, वेदपाल तोमर, यशपाल सिंह आदि मौजूूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed