{"_id":"5c17eb93bdec22571d7df66e","slug":"31545071507-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनर्स की समस्याओं को प्राथमिक स्तर से निस्तारण किया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनर्स की समस्याओं को प्राथमिक स्तर से निस्तारण किया जाए
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिटायर्ड कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण जल्द करें
शामली। पेंशनर्स दिवस पर जिलाधिकारी अखिलेश कुमार ने कहा कि पूर्व सैनिकों व रिटायर्ड कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान में लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों व रिटायर्ड कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर प्राथमिक स्तर पर निस्तारण करने के निर्देेेश दिए।
सोमवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में पेंशनर्स दिवस में डीएम ने बेसिक शिक्षा विभाग के पुनरीक्षण पेंशन 625 लंबित अधूरे प्रकरणों को जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। बीएसए गीता वर्मा ने बताया कि पुनरीक्षण पेंशन मुजफ्फरनगर से ही नहीं दी जा रही है। उन्होंने सरकारी कार्यालय अध्यक्षों को निर्देश दिए कि पेंशनर्स के लंबित प्रकरणों को जल्द से जल्द निस्तारित किया जाए। उन्होंने कहा कि जो पेंशनर्स आपके कार्यालय में आने में सक्षम नहीं हैं, तो उनसे संपर्क करके स्थापित कर उसकी पेंशन से संबंधित समस्याओं का निस्तारण किया जाए। पेंशन कर्मचारियों ने विद्युत विभाग के ऑफिस में बिल जमा करने के लिए वरिष्ठ नागरिकों की अलग से लाइन बनाने की सुविधा दिए जाने का मुद्दा उठाया। डीएम ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से अपने ऑफिस के बाहर वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा प्रदान करते हुए दीवार पर लिखवाने की निर्देश दिए। डीएम ने पेंशनर्स के मामले किस कारण अधूरे है उसकी सूची बनाकर उनके समक्ष लाए जाए, ताकि मुजफ्फरनगर के डीएम से वार्ता कर निस्तारण कराया जा सके। उन्होंने विद्युत विभाग के अफसरों को निर्देश दिए कि वह अपने कार्यालय में नौ बजे पहुंचकर जनसमस्याओं को सुनें, ताकि उनकी समस्या को समय से निस्तारित किया जा सकें। इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी ज्ञानेश्वर पांडे, सहायक कोषाधिकारी कृष्ण कुमार, सेवानिवृत्त कर्मचारी चंद्रपाल सिंह, महाबीर मलिक, मदनपाल सिंह, नवरतन शर्मा आदि मौजूद रहे।