फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, हत्या का आरोप

संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, हत्या का आरोप

Sun, 18 Nov 2018 12:25 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
दयानंद नगर में युवक की मौत
शामली। शहर के दयानंद नगर में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की पत्नी और पुलिस का कहना है कि युवक ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद करके फांसी लगाई है, जबकि युवक के परिजनों ने उसकी पत्नी और उसके परिजनों सहित एक चिकित्सक पर हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी है।

झिंझाना क्षेत्र के गांव सेवापुर निवासी मनोज दयानंद नगर में अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रहता है। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह के अनुसार शनिवार सुबह मनोज ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद करके फांसी लगा ली। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो मनोज का शव फांसी पर लटका था। उसकी पत्नी ने बताया कि मनोज ने खुद को कमरे में बंद करके ये कदम उठाया है। पुलिस नेे शव को उतारकर पोस्टमार्टम को भेजा। इस पूरी कार्रवाई की पुलिस ने वीडियो भी बनाई। उधर, मनोज के पिता सीताराम ने आरोप लगाया कि उसके बेटे की हत्या हुई है। आरोप था कि 16 नवंबर की शाम को उसका बेटा लोकेंद्र और प्रदीप मनोज के मकान पर गए थे। जहां मनोज की पत्नी और उसके अन्य परिजन भी थे, जो उसके बेटे मनोज से झगड़ा कर रहे थे। मनोज के पिता का आरोप था कि उसके बेटे की गलत संबंधों के कारण हत्या की गई है। उसने बताया कि उन्होंने पुलिस को तहरीर दे दी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों ने सुमन, उसके परिजन और एक चिकित्सक के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। जांच में जो भी सही मिलेगा आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed