{"_id":"5bafc4e9867a553da22cd83e","slug":"31538245865-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीपीआई कार्यकर्ता से बदतमीजी की तो पकड़ लेंगे खाकी का कान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीपीआई कार्यकर्ता से बदतमीजी की तो पकड़ लेंगे खाकी का कान
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
एसडीपीआई के प्रदेश अध्यक्ष के बिगड़े बोल
अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद कामिल की एक कार्यक्रम के दौरान जुबान फिसल गई। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस ने उनके किसी कार्यकर्ता को परेशान करती है तो वह पुलिस का कान पकड़ना जानते हैं। इसके अलावा भाजपा पर नफरत की सियासत करने का आरोप भी लगाया गया।
शनिवार को कैराना के मोहल्ला रेतावाला स्थित बारातघर में एसडीपीआई ने ‘समाज बचाओ, देश बचाओ’ नाम से कार्यक्रम किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीपीआई के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद शफी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सत्तारुढ़ पार्टी ने देश की आवाम से रोजगार दिलाने, किसानों की कर्जमाफी एवं उनको उचित मुआवजा दिलाने, महिलाओं को सुरक्षा दिलाने का वादा किया था लेकिन, हर क्षेत्र में सरकार नाकाम हुई है। उन्होंने कहा कि लोगों को भ्रमित कर बांटने का काम किया जा रहा है। नफरत की सियासत चल रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री पर भी तीखा प्रहार किया। वहीं, भाषण के दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद कामिल के बोल बिगड़ गए। उन्होंने भाजपा सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि संगठन के किसी कार्यकर्ता को पुलिस ने डराने की कोशिश की, तो हम पुलिस का कान पकड़ना जानते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता हाफिज रगीब रशीदी और संचालन मोहम्मद जाबिर ने किया। कार्यक्रम में आल इंडिया इमाम कौंसिल के प्रदेश अध्यक्ष मौलाना शादाब अजीज, पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के प्रदेश संयोजक मौलाना साजिद, पॉपुलर फ्रंट के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद परवेज, डॉक्टर नावेद सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।