{"_id":"5b82ed0342c79246560432ac","slug":"31535307011-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन मे खूब बरसे बदरा, रविवार को बदला मौसम का मिजाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन मे खूब बरसे बदरा, रविवार को बदला मौसम का मिजाज
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। मौसम का मिजाज बार बार बदल रहा है। रविवार सुबह कोहरा छाया रहा तो शाम को बूंदाबांदी से मौसम ठंडा हो गया। रविवार दिन का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सावन के महीने में बदरा जमकर बरसे। वहीं, मौसम भी अपना मिजाज पल पल बदलता रहा। सावन के अंतिम दिन रविवार सुबह कोहरा छाया रहा। सुबह आठ बजे तक कोहरा छाया रहा। रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड, कैराना रोड, बाईपास, झिंझाना रोड, दिल्ली रोड, धीमानपुरा, शिव चौक, आदि स्थानों पर कोहरा छाया हुआ था। सवेरे टहलने के लिए आने वाले यात्रियों ने बताय कि कोहरा होने से वाहन चालकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर होते होते हल्की धूप शाम के समय बूंदों की बौछारें पड़ी। बूंदाबांदी से मौसम ठंडा हो गया। शाम के समय रविवार को दिन का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को सवेरे जब नागरिक अपने घरों से बाहर निकले तो आसमान में कोहरा छाया हुआ था। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को बूंदाबांदी होगी। बृहस्पतिवार तक आकाश में बादल छाए रहेंगे।