{"_id":"5b7f04e942c79246480308f1","slug":"31535050985-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झिंझाना में कीटनाशी दुकानों पर छापे मारी, छह नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झिंझाना में कीटनाशी दुकानों पर छापे मारी, छह नमूने लिए
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिले के कृषि विभाग की टीम ने किसानों को गुणवत्ता युक्त रसायन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से झिंझाना में कीटनाशक रसायन विक्रेताओं की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान कीटनाशक रसायन के छह नमूने लेकर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला में भेज दिया।
बृहस्पतिवार को जिला कृषि रक्षा अधिकारी विकास कुमार के नेतृत्व में कृषि विभाग की टीम ने अभियान चलाया। कुछ दुकानदार अपने प्रतिष्ठान बंद करके भाग गए। छापेमारी के दौरान मैसर्स विकास कृषि केंद्र झिंझाना के दो नमूने, संगल पेस्टीसाइड झिंझाना के तीन नमूने और बंसल पेस्टीसाइड झिंझाना का एक नमूना लिए। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने बताया कि छापे मारी अभियान के तहत कुछ दुकानदारों के अभिलेख अधूरे पाए गए हैं। अधूरे कागजात पूरे करने के लिए दुकानदारों को नोटिस भेजे गए हैं। दुकानदार का नोटिस का जवाब न आने की दशा में लाइसेंस निरस्तीकरण करने की कार्रवाई की जाएगी।