फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शेख समाज को संगठित करने का आहवान

शेख समाज को संगठित करने का आहवान

Sun, 01 Jul 2018 11:08 PM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
शेख समाज को संगठित करने का आहवान
शेख समाज को संगठित करने का आह्वान
विज्ञापन

शामली। अखिल भारतीय शेख समाज जागृति समिति की बैठक में वक्ताओं ने समाज को एकता के सूत्र में बांधने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया गया। समिति का सर्वसम्मति से चमन सिद्दीकी को अध्यक्ष चुन लिया गया।

रविवार को कैराना रोड स्थित एक बारातघर में अखिल भारतीय शेख समाज जागृति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अखिल भारतीय शेख समाज जागृति समिति का सर्वसम्मति से चमन सिद्दीकी को समिति का अध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह, कैराना नगर पालिका चेयरमैन हाजी अनवर हसन को नवनिर्वाचित अध्यक्ष चमन सिद्दीकी का स्वागत करते हुए कहा कि समाज में फैली बुराइयों को दूर करने के लिए सभी को आगे आना होगा। इस दौरान समाज के लोगों ने फैली बुराइयों, दहेज प्रथा, आपसी झगड़ों, शिक्षा का स्तर बढ़ाए जाने, गरीब युवतियों की शादी कराने सहित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष चमन सिद्दीकी ने संगठन का विस्तार करने, प्रति वर्ष पांच गरीब युवतियों की शादी कराने, समाज के गरीब बीमार व्यक्तियों की मदद करने, आपसी झगड़ों की सुलह कराने, युवाओं को बेहतर शिक्षा प्रदान करने, दस सदस्यों को मिलाकर निस्तारण करने के लिए प्रकोष्ठ का गठन करने पर जोर दिया। इस अवसर पर अखिल भारतीय शेख समाज जागृति समिति संरक्षक हारुन सिद्दीकी, चौधरी मेहरदीन, इंतजार बुढ़ाना, शमीम कसेरवा, मौलाना बदरूल हसन, वाजिद अली प्रमुख, रियासत राणा, जमशेद गोहरनी, रोजूदीन कुड़ाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed