फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   विद्युत लाइन पर गिरा हाई वोल्ट का तार, घरों में फैला करंट, पशु झुलसे

विद्युत लाइन पर गिरा हाई वोल्ट का तार, घरों में फैला करंट, पशु झुलसे

Thu, 28 Jun 2018 11:48 PM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
विद्युत लाइन पर गिरा हाई वोल्ट का तार, घरों में फैला करंट, पशु झुलसे
गांव नया बांस में घरों में फैला करंट, पशु झुलसे
विज्ञापन

झिंझाना। गांव नया बांस में 33 केवी विद्युत लाइन पर 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर गिर गया। नतीजतन ग्रामीणों के घरों में करंट फैल गया। कई पशु करंट की चपेट में आने से झुलस गए। वहीं, टूटी लाइन को ठीक करने गए लाइनमैन ने ग्रामीण दंपति के खिलाफ मारपीट कर सरकारी कार्य में बाधा डालने की तहरीर थाना झिंझाना में दी है।
बुधवार की रात्रि में गांव नया बांस में 33 केवी की विद्युत लाइन पर 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर गिर गया। इससे ग्रामीण मोहन के घर में बंधी गाय व पालतू कुत्ता करंट की चपेट में आ गया। पीड़ित द्वारा विद्युत निगम को शिकायत करने पर लाइन के तार जोड़ने पहुंचे संविदाकर्मी सोमपाल व उसके सहयोगी सोनू के साथ उन्होंने मारपीट कर टूटी लाइन को चालू नहीं करने दिया। सोमपाल ने रेखा व उसके पति मोहन के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने व मारपीट करने की तहरीर थाना झिंझाना में दी है।
विज्ञापन

ग्रामीण मोहन व उसकी पत्नी का आरोप है कि गत एक माह से उन्होंने विद्युत विभाग के एसडीओ नाजिम को प्रार्थना पत्र देकर जर्जर विद्युत लाइन के तारों को बदलवाने की मांग की हुई थी, साथ ही घटना होने की आशंका जताई थी। इसके बाद आज तक किसी अधिकारी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया था। बुधवार को तार टूटने से काफी नुकसान हो गया। आरोप लगाया है कि उल्टे विभाग के लोग हम पर मारपीट करने झूठा आरोप लगा रहे हैं। एसडीओ झिंझाना नाजिम अहमद का कहना है कि ग्रामीण मोहन स्वीकृत भार से अधिक बिजली का इस्तेमाल कर रहा है। इसके अलावा लाइनमैन सोहनपाल से अभद्रता की है। लाइनमैन की ओर से तहरीर थाना झिंझाना में दे दी गई है। थाना प्रभारी एमएस गिल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने डांटा तो किशोर घर से गायब
झिंझाना। पिता की डांट से परेशान होकर किशोर के घर से गायब हो जाने पर पिता ने थाना झिंझाना में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है।
बृृहस्पतिवार को चरण निवासी निवासी मोहल्ला कापडियान ने थाना झिंझाना में तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा आशीष उम्र 15 वर्ष बुधवार की शाम से घर से बिना बताए कहीं चला गया है। थाना प्रभारी एमएस गिल ने बताया कि तहरीर के आधार पर किशोर की गुमशुदगी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed