{"_id":"5b32946e4f1c1bf26e8ba334","slug":"31530041454-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे की लत में पड़कर लोग कर रहे परिवारों को बर्बाद: एएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे की लत में पड़कर लोग कर रहे परिवारों को बर्बाद: एएसपी
Updated Wed, 27 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशा कर देता है पूरे परिवार को बर्बाद : एएसपी
शामली। जीवन रक्षक आश्रम में अंतरराष्ट्रीय नशा उन्मूलन दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडिशनल एसपी श्लोक कुमार ने कहा कि नशे से पीड़ित एक व्यक्ति पूरे समाज के साथ साथ अपने परिवार को भी बर्बादी की कगार पर खड़ा कर देता है। परिवार व समाज का ताना-बाना बिगड़ जाता है और वह व्यक्ति जीवन की मुख्यधारा से कट जाता है। उन्होंने आश्रम द्वारा लोगों को नशे की लत से दूर करने के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज के युवा कल का भविष्य हैं। वक्ताओं ने सभी को नशे के प्रति जागरूकता अभियान चलाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान संस्था के प्रशासनिक सचिव प्रमेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष पारुल, वीरपाल, योगेश, परमवीर, अनिल, शेखर आदि मौजूद रहे।