फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पुलिस कांस्टेबल की बेटी और शिक्षक के बेटे ने किया नाम रोशन

पुलिस कांस्टेबल की बेटी और शिक्षक के बेटे ने किया नाम रोशन

Tue, 15 May 2018 12:08 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
पुलिस कांस्टेबल की बेटी और शिक्षक के बेटे ने किया नाम रोशन
शामली।
विज्ञापन

आईसीएसई के रिजल्ट में इस बार हाईस्कूल में पुलिस कांस्टेबल की बेटी अंकाक्षा और इंटर में प्राइमरी स्कूल के शिक्षक के बेटे सक्षम आर्य ने स्कूल टॉप किया है। टॉपर्स ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों और परिजनों को दिया है।

यह जरूरी नहीं कि एक प्रोफेसर या फिर पुलिस अफसर का बेटा ही पढ़ाई में अच्छे अंक प्राप्त करें। यदि छात्र-छात्राओं के अंदर लगन व मेहनत से पढ़ाई कर आगे बढ़ने का जज्बा हो तो तो एक पुलिस कांस्टेबल और प्राइमरी के शिक्षक के बच्चे में अच्छे अंक प्राप्त कर परिजनों का नाम रोशन कर सकते हैं। ऐसा ही इस बार आईसीएसई के रिजल्ट में देखा गया। रविवार को आईसीएसई का रिजल्ट घोषित हुआ। जिसमें जनपद के सेंट फ्रांसिस स्कूल में हाईस्कूल की टॉपर अकांक्षा कुंडू ने 97.83 अंक के साथ स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। छात्रा के पिता योगेंद्रपाल सिंह यूपी पुलिस में कांस्टेबल है। जो हाल में नोएडा में एसपी ऑफिस में तैनात है। जिनका परिवार हाल में शहर के माजरा रोड पर रहता है। छात्रा की माता संगीता गृहणी है। वहीं बड़ा भाई आकाश बीए की पढ़ाई कर रहा है। वहीं इंटर का टॉपर अक्षम आर्य ने 96.4 प्रतिशत के साथ स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। छात्र के पिता प्रदीप कुमार सहारनपुर जनपद के ननौता ब्लाक में प्राइमरी स्कूल में इंचार्ज प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात है। वहीं माता संयोगिता भी ऊन के रजाक नगर स्थित जूनियर हाईस्कूल में शिक्षिका के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed