फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सामुहिक विवाह समारोह में शादी के बंधन में बंधे 15 जोड़े

सामुहिक विवाह समारोह में शादी के बंधन में बंधे 15 जोड़े

Wed, 09 May 2018 11:16 PM IST
Updated Wed, 09 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
सामुहिक विवाह समारोह में शादी के बंधन में बंधे 15 जोड़े
कैराना। एक सामाजिक संस्था द्वारा सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इसमें गरीब परिवार के 15 नए युगलों के निकाह पढ़ाए गए।
विज्ञापन

बुधवार को कैराना कस्बे की सामाजिक संस्था आजाद ग्रामीण शिक्षा सोशल वेलफेयर सोसायटी ने मदरसा इस्लाहुल मुस्लिमीन में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि चेन्नई से आए मौलाना मंसूर असलम ने कहा कि इस्लाम धर्म में जरूरत से बढ़कर दिए जाने वाले दहेज से साफ तौर पर मना फरमाया है। आज समाज में दहेज कुप्रथा बढ़ रही है। याद रहें कि जो लोग शादी-ब्याहों में अत्याधिक खर्च करते हैं, तो कयामत के दिन अल्लाह ताला के दरबार में उनकी सख्त पकड़ होगी और वे खुद जवाब देही होंगे। पश्चिमी बंगाल से आए मौलाना नावेद आलम ने कहा कि खुशनसीब होते हैं कि गरीब बेटियों की शादी कराना बड़े ही पुण्य का कार्य होता है। सोसायटी के संरक्षक एवं नगर पालिका परिषद कैराना के चेयरमैन हाजी अनवर हसन ने कहा कि संस्था का उद्देश्य गरीब-असहाय परिवार की बेटियों की शरीयत के मुताबिक शादी कराना है। शभले ही वह किसी भी धर्म व जाति का हो।

चौधरी कंवर हसन ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी गरीब-असहाय को कोई समस्या हैं, तो वह उन्हें अवगत कराएं, जिनके समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में 15 नए जोड़ों के निकाह मौलाना मंसूर असलम द्वारा पढ़ाए गए। इसके बाद चेयरमैन हाजी अनवर हसन ने नए जोड़ों को अपना आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम का समापन कारी यूनुस की दुआओं के साथ हुआ। सोसाइटी के मैनेजर मोहम्मद कय्यूम बागबां, ताहिर हसन, रहीमुद्दीन, युवा नेता चौधरी अनम हसन, तौसीफ सिद्दीकी, दानिश चौधरी, मुंशी अनवर, सईद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed