फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   धूमधाम से निकली रामनवमी की शोभायात्रा

धूमधाम से निकली रामनवमी की शोभायात्रा

Mon, 26 Mar 2018 12:31 AM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
धूमधाम से निकली रामनवमी की शोभायात्रा
धूमधाम से निकाली रामनवमी की शोभायात्रा
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता। कस्बा गढ़ीपुख्ता में रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
रविवार को रामनवमी शोभायात्रा का शुभारंभ पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग, शामली नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, व्यापार मंडल प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित गोयल, समाजसेवी मनोज मित्तल, शामली अग्रवाल समाज के अध्यक्ष संगीत गोयल ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि भगवान राम हमारे आदर्श हैं, भगवान राम का जीवन चरित्र त्याग की भावना से भरा है। पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल ने रामनवमी की शुभकामना दीं।

शोभायात्रा अग्रवाल धर्मशाला से घास मंडी, बड़ा बाजार, जैन पुरी, सुभाष पुरी, कश्यप पुरी, चौधरान पट्टी होते हुए वापस धर्मशाला जाकर समाप्त हुई। जगह जगह शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा में आधा दर्जन से ज्यादा बैंडबाजे और झांकियां शामिल रहीं। इस दौरान टेकचंद मित्तल, राजेंद्र शर्मा, नीरज जैन, प्रदीप संगल, ललित संगल, संदीप संगल, अमित संगल ,श्रवन गोयल, सचिन गर्ग, सुखमाल सभासद ,पप्पू चौधरी ,पंकज कौशिक, भूषण लाल गर्ग, नरोत्तम गर्ग, अनिल गोयल, रामवीर प्रधान, मनोज वर्मा, नरेंद्र सैनी, सत्येंद्र चौधरी, नाथीराम सैनी, बृजेश गर्ग, राकेश गुप्ता और राहुल मित्तल आदि का सहयोग रहा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed