फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   राजनीतिक विद्वेष से दर्ज मुकदमे होने चाहिए वापस- राणा

राजनीतिक विद्वेष से दर्ज मुकदमे होने चाहिए वापस- राणा

Mon, 26 Mar 2018 12:27 AM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
राजनीतिक विद्वेष से दर्ज मुकदमे होने चाहिए वापस- राणा
राजनीतिक द्वेष से दर्ज मुकदमे होने चाहिए वापस
विज्ञापन

शामली।
प्रदेश सरकार के गन्ना विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा ने कहा कि मुजफ्फरनगर सांप्रदायिक दंगे के दौरान राजनीतिक द्वेष से दर्ज हुए मुकदमे वापस होने चाहिए। यह बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सदन में कह चुके हैं। सिर्फ मुजफ्फरनगर दंगे के दौरान ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में ऐसे करीब 20 हजार मुकदमे हैं, जो राजनीतिक विद्वेष से दर्ज हुए। ऐसे मुकदमे वापस होने चाहिए।
रविवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में पत्रकार वार्ता में प्रदेश के गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा ने एक साल के दौरान प्रदेश सरकार की तमाम उपलब्धियां गिनाई। सड़कें गड्ढा मुक्त, भयमुक्त वातावरण, बिजली आपूर्ति में सुधार, गन्ना किसानों को रिकार्ड भुगतान, सिंचाई, शिक्षा और अन्य विभागों की योजनाओं के बारे में बताया। कहा कि प्रदेश की जनता में भाजपा के प्रति भरोसा कायम हुआ है, यह सबसे बड़ी उपलब्धि है। पूर्व की सरकार के दौरान जनता भय में रहती थी, उद्योगपति दूसरे राज्यों में जाकर उद्योग लगाने को मजबूर थे, लेकिन अब उद्योग जगत को माकूल माहौल मिला है और अपेक्षित सुधार हो रहे हैं। वहीं, 2013 में मुजफ्फरनगर के सांप्रदायिक दंगे के दौरान दर्ज मुकदमों में से 131 मुकदमे वापस लेने की प्रक्रिया को लेकर एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ऐसे मुकदमे जो उत्पीड़नात्मक रवैया अपनाते हुए राजनीतिक द्वेष से दर्ज कराए गए, उसे वापस लेने के लिए सरकार प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि केवल मुजफ्फरनगर के दंगे में ही नहीं, बल्कि प्रदेश भर में ऐसे 20 हजार मुकदमे हैं जो राजनीतिक विद्वेष के चलते कायम हुए थे, उन्हें वापस लेने की बात मुख्यमंत्री ने सदन में कही है। मुकदमों के संबंध में वर्तमान स्थिति के बारे में पुलिस से रिपोर्ट मांगी जा रही है। सरकार पूरी तरह सजग है, गंभीरता से जांच करके ही निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, जिला पंचायत अध्यक्ष के पति प्रसन्न चौधरी, भाजपा नगराध्यक्ष डाक्टर विपिन कौशिक, अजय संगल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बौखलाया हुआ है विपक्ष
कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव को लेकर गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार ने विकास का आयाम स्थापित किया है। प्रदेश सरकार ने योजनाओं को धरातल पर पहुंचाया है और आमजन को लाभ मिल रहा है, उससे विपक्ष बौखलाया हुआ है। विपक्ष के पास विकास का सामना करने का कोई तरीका नहीं बचा है। बसपा और सपा बौखलाई हुई हैं। फूलपुर और गोरखपुर के उपचुनाव में सपा की जीत नहीं हुई, बल्कि भाजपा के कार्यकर्ताओं की उदासीनता और अति आत्मविश्वास वजह रही। राज्यसभा सदस्यों के चुनाव में सपा, बसपा और कांग्रेस तीनों मिल गए, लेकिन भाजपा ने नौ सीटें जीतकर साबित कर दिया है कि भाजपा की कथनी और करनी में फर्क नहीं है। उन्होंने कहा कि कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा बहुत बड़े अंतर के साथ जीतेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed