फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   भाजपा बनत मंडल का कार्यकर्ता सम्मेलन

भाजपा बनत मंडल का कार्यकर्ता सम्मेलन

Thu, 22 Mar 2018 12:25 AM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
भाजपा बनत मंडल का कार्यकर्ता सम्मेलन
शामली।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के बनत मंडल के कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामजीलाल कश्यप ने केंद्र और प्रदेश की योजनाओं के बारे में बताया। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचाएं और बूथ को मजबूत करने में जुट जाएं।
बुधवार को कस्बा बनत में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामजीलाल कश्यप ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने जनहित में करीब 116 योजनाओं का संचालन किया है। योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाया जा रहा है। आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पति प्रसन्न चौधरी, हरवीर मलिक, खाप थांबेदार राजवीर सिंह, राजेश राणा, राजीव कुमार चेयरमैन ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता सुधीर ने और संचालन राजेश मलिक ने किया। इस दौरान डॉ. मनोज चौधरी, आदेश बलवा, राजपाल सिंह, विपिन कुड़ाना, प्रमोद मलिक, बिजेंद्र लिलौन, गजेंद्र सिंह, रामबीर प्रजापति, अमित शर्मा, मनोज वर्मा, प्रहलाद नामदेव और नंदकिशोर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन


सोसाइटी के संरक्षक के निधन पर जताया शोक
शामली। वरिष्ठ नागरिक वेलफेयर सोसाइटी के संरक्षक भागमलजी के निधन पर शोक जताया गया। शामली में आरक्षण केंद्र के सामने रेलवे पार्क में शोकसभा हुई। उसमें दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान वरिष्ठ नागरिक वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष डाक्टर विनोद चौधरी एडवोकेट, संतोष कुमार, सरदार राजेंद्र सिंह, रामनाथ सैनी, मोहकम सिंह, रविंद्र सिंह, कलीराम चौधरी, रामफल शर्मा, विनोद कुमार अत्री, राधेश्याम शर्मा, निरंजन सिंह फौजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed