{"_id":"5a95a2ec4f1c1b512f8b49e2","slug":"31519756012-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सांसद के फार्म हाउस के पास बनेगी पुलिस चौकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सांसद के फार्म हाउस के पास बनेगी पुलिस चौकी
Updated Tue, 27 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
कैराना।
शामली-कैराना मार्ग को कैराना कांधला मार्ग से जोड़ने वाली रजवाहा पटरी पर पूर्व सांसद हुकुम सिंह के मायापुर फार्म हाउस के पास पुलिस चौकी का निर्माण होगा। पूर्व सांसद हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह ने पुलिस चौकी के लिए बाग की जमीन पुलिस को देने पर सहमति जता दी है। मंगलवार को कैराना कोतवाली प्रभारी ने चौकी की जगह का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि चैत्र नवरात्र की शुरुआत से ही पुलिस चौकी का निर्माण प्रारंभ करा दिया जाएगा।
कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव जहानपुरा, अलीपुर, मन्ना माजरा, उंचागांव, किशोरपुर व बीनड़ा आदि में कोई पुलिस चौकी नहीं है। कुख्यात बदमाश मुकीम काला जहानपुरा गांव रहने वाला है। इस गांव में रंजिश के मामले भी सामने आते रहे हैं। उधर, पानीपत-खटीमा मार्ग से मायापुर राजवाहा की पटरी कांधला-कैराना मार्ग पर जाकर निकलती है। इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है। इस लिहाज से भी इस मार्ग की महत्ता बढ़ जाती है। सुनसान रास्ता होने के कारण अक्सर इस रूट पर वारदात होती हैं। नतीजतन यहां स्थायी पुलिस चौकी की जरूरत महसूस की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा भी इस क्षेत्र में पुलिस चौकी की स्थापना के प्रयास में लगे थे। इसी के चलते उन्होंने दिवंगत पूर्व सांसद की पुत्री मृगांका सिंह से पुलिस चौकी की स्थापना के लिए जमीन दिलाने की बात कही। इस पर मृगांका सिंह ने सहमति जताते हुए मायापुर फार्म हाउस के बाग की जमीन पुलिस चौकी के निर्माण के लिए देने पर स्वीकृति दे दी है। उक्त भूमि पर प्रथम नवरात्र 18 मार्च से पुलिस चौकी भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। इसी सिलसिले में मंगलवार को कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने मायापुर फार्म हाउस पहुंचकर पुलिस चौकी निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि प्रथम नवरात्र से पुलिस चौकी का कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। क्षेत्र में नई पुलिस चौकी बनने से अपराध का खात्मा होगा।