{"_id":"5a85cc2e4f1c1b410b8b932d","slug":"31518717998-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मियो ने डीपीआरओ को सौंपा 11 सूत्री ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मियो ने डीपीआरओ को सौंपा 11 सूत्री ज्ञापन
Updated Thu, 15 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
सफाईकर्मियों ने डीपीआरओ को सौंपा ज्ञापन
शामली। जिले के सफाईकर्मियों ने 11 सूत्री मांगो को लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निराकरण की मांग की।
बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल विकास भवन में जिला पंचायत राज अधिकारी नरेेश चंद से मिला। उन्हें ज्ञापन देकर बताया कि सफाईकर्मियों का रुका हुआ वेतन दिलाया जाए, छठे वेतन आयोग का रुका हुआ एरियर दिलाए जाने व निलंबित सफाई कर्मचारियों को जल्द बहाल किए जाने, मेडिकल स्वीकृत वाले कर्मचारियों का वेतन दिलाए जाने, कैशलेस फार्म आनलाइन भरवाकर स्वास्थ्य कार्ड बनाए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में कृष्णपाल कश्यप, कुसुम सोम शामिल रहे।