{"_id":"5a76159f4f1c1b93268b821b","slug":"31517688223-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्काउट गाइड शिविर में गुलाब टोली रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्काउट गाइड शिविर में गुलाब टोली रही प्रथम
Updated Sun, 04 Feb 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
सनराइज पब्लिक स्कूल में चल रहा तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। जिसमें छात्र छात्राओं ने विभिन्न प्रशिक्षण लेकर अपना टैलेंट दिखाया। जिसमें गुलाब टोली प्रथम रही।
शनिवार को गांव कुड़ाना के सनराइज पब्लिक स्कूल में चल रहा स्काउट गाइड शिविर का समापन हो गया। शुभारंभ स्कूल प्रबंधक विजय शर्मा ने ध्वजारोहण कर किया। शिविर के अंतिम दिन शिविर संचालिका जिला संगठन गाइड कमिश्नर गीता ने सभी छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रकार के टेंट बनाना, रंगोली बनाना, गांठ लगाना, मीनार बनाने का प्रशिक्षण दिया। जिसके बाद अलग अलग टोली बनाकर सभी को दिए गए प्रशिक्षण को परखा। जिसमें सभी कार्यों में गुलाब टोली प्रथम रही, भगत सिंह टोली द्वितीय और चीता तृतीय रही। प्रबंधक विजय शर्मा ने सभी बच्चों को समाज और देश सेवा के लिए प्रेरित किया। ऐसे कार्यक्रमों में ही भाग लेकर हम सबकी सेवा कर सकते है। सभी को ऐसे कार्यक्रमों में अधिक से अधिक प्रतिभाग करना चाहिए। इस दौरान समस्त स्टाफ मौजूद रहा।