{"_id":"5a70bebd4f1c1ba2268b7835","slug":"31517338301-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के गन्ना किसानों के वाहनों के चालान काटना बंद करे प्रशासन- राकेश टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के गन्ना किसानों के वाहनों के चालान काटना बंद करे प्रशासन- राकेश टिकैत
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
शामली।
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने हरियाणा से गन्ना लेकर आ रहे किसानों के ट्रैक्टर ट्रालियों के चालान काटे जाने और जुर्माना वसूले जाने पर नाराजगी प्रकट की है। उन्होंने इस कार्रवाई को बंद करने की मांग की है।
मंगलवार को भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने जारी ब्यान में कहा कि यूपी के किसान हरियाणा राज्य की मंडियों में गेहूं और धान लेकर जाते है। उधर से किसान सस्ता खाद, डीजल एवं कृषि यंत्र खरीद कर लौटते है। ऐसा ही हरियाणा के किसान ट्रैक्टर ट्रालियों में गन्ना लेकर यूपी के जिलों से होकर उत्तराखंड की चीनी मिलों से जाते है। इन किसानों से शामली जिले का परिवहन विभाग और पुलिस ओवरलोड वाहनों के नाम पर चालान करके भारी जुर्माना वसूल रहा है। उन्होंने हरियाणा के किसानों के वाहनों के चालान काटे जाने और जुर्माना वसूलने की कार्रवाई को पूर्णतया गलत बताते हुए बंद करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इसी तरह किसानों के उत्पीड़न की कार्रवाई हरियाणा प्रशासन करना शुरू करेगा तो यूपी के किसानों की परेशानी बढ़ जाएगी। इससे दोनों प्रांतों के बीच संबंध खराब होंगे। उन्होंने कहा कि शहीद सैनिकों के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार शहीद राहत कोष की अलग से स्थापना करे। शहीद सैनिकों के गांव को गोद लेकर उनके संपूर्ण विकास की जिम्मेदारी ले। उन्होंने सड़क दुघर्टनाओं को रोकने के लिए सरकार से ग्रामीण सड़कों की तरफ ध्यान देने की मांग की। उधर, भाकियू के प्रदेश सचिव विनोद निर्वाल ने जारी एक बयान मे कहा कि हरियाणा के किसानों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा, अगर शामली पुलिस द्वारा किसी भी ट्रैक्टर ट्राली का चालान किया तो संबधित थाने में गन्ना भर दिया जाएगा। भाकियू हरियाणा के किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देगी। हरियाणा के किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई लड़ेगी।