फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अम्बेहटा और जलालाबाद में निर्विरोध चुने सभापति

अम्बेहटा और जलालाबाद में निर्विरोध चुने सभापति

Wed, 31 Jan 2018 12:17 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
अम्बेहटा और जलालाबाद में निर्विरोध चुने सभापति
जलालाबाद।
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति जलालाबाद और साधन सहकारी समिति अंबेहटा याकूबपुर के लिए सभापति और उपसभापति का चुनाव निर्विरोध संपन्न हो गया।
जलालाबाद साधन सहकारी समिति संचालकों के चुनाव में जहीर मलिक गुट की एकतरफा जीत के बाद मंगलवार को मदनपाल सैनी को जलालाबाद साधन सहकारी समिति का निर्विरोध सभापति और सुक्रमा पत्नी पिंटू को उपसभापति निर्वाचित किया गया। इस समिति से जहीर मलिक, शशांक शर्मा, पूनम देवी, राजेंद्र प्रसाद और उपेंद्र कुमार को जिला सहकारी बैंक ऋण उपसमिति के लिए नामित किया गया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन जहीर मलिक, यासीन मेंबर, अनीता, शमशाद मलिक, गोपालदास, पाल्ला सैनी, सतीशपाल, महमूद चौधरी, पूर्व चेयरमैन देवेंद्र पाल, हाजी शाकिर, इदरीश मंसूरी, बाबू यामीन, इकबाल सैफी, साजिद मलिक, वसीम चौधरी, मुकेश शास्त्री, राजेंद्र भगत और पिन्टू पाल आदि ने जीत पर खुशी मनाई। वहीं, अंबेहटा याकूबपुर साधन सहकारी समिति के लिए भाजपा नेता ठाकुर जयपाल गुट के संचालकों की संख्या अधिक होने के कारण कोई विपक्षी प्रत्याशी सामने नहीं आया। इसके चलते जयपाल गुट के बबलू को सभापति और रामभूल सिंह को उपसभापति निर्वाचित किया गया।

शांतिपूर्वक संपन्न हुआ चुनाव
चौसाना। साधन सहकारी समिति बल्ला माजरा, साधन सहकारी समिति दथैड़ा और साधन सहकारी समिति ऊदपुर के सभापति और उपसभापति का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया।
बल्ला माजरा सहकारी समिति से सभापति पद के लिए कृष्णपाल और राजेश मित्तल के बीच मुकाबला हुआ। उसमें छह वोट लेकर कृष्णपाल को विजयी घोषित किया गया। वहीं, सहकारी समिति दथेडा से महावीर सिंह और कुलदीप सिंह के बीच चुनाव हुआ, जिसमें महावीर सिंह विजेता चुने गए। इसके अलावा सहकारी समिति ऊदपुर से विनोद कुमार को निर्विरोध सभापति और रामशरण को उपसभापति चुना गया। विजय प्रत्याशियों के समर्थको ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान हसन प्रधान, जिला पंचायत सदस्य पंजाब सिंह, नवाब सिंह, रविन्द्र प्रधान और सोमपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed