{"_id":"5a662c144f1c1b93268b5cda","slug":"31516645396-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 धार्मिक स्थलों को लाउडस्पीकर की अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
200 धार्मिक स्थलों को लाउडस्पीकर की अनुमति
Updated Mon, 22 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
200 धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर लगाने की मिली अनुमति
कैराना (शामली)। धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर बजाने के लिए हाईकोर्ट के आदेशों के अनुपालन में तहसील मुख्यालय पर जमा लगभग 200 आवेदन-पत्रों पर एसडीएम द्वारा अनुमति दे दी गई। अब सभी अनुमति ले चुके धार्मिक स्थल लाउडस्पीकर बजा सकेंगे।
पिछले दिनों हाईकार्ट ने आदेश दिए थे कि धार्मिक स्थलों पर बजने वाले लाउडस्पीकर की अनुमति लेनी होगी। अन्यथा उन्हें उतरवा दिया जाएगा। जिसके लिए 15 जनवरी तक संबंधित तहसील मुख्यालयों पर एसडीएम से अनुमति लेने का समय दिया गया था। इसके बाद से धार्मिक स्थलों के जिम्मेदारों ने अनुमति के लिए तहसील मुख्यालय पर आवेदन फार्म जमा करने के लिए मारामारी मचा रखी थी। सोमवार को जमीयत उलेमा-ए-हिंद के पदाधिकारियों ने एक बार फिर से एसडीएम से अनुमति के बारे में मुलाकात की। कोतवाली और सीओ से भी मिले। इसके बाद जांच उपरांत कोतवाली में भेजे गए आवेदन पत्रों के एसडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य के पास पहुंचने पर उन्होंने धार्मिक स्थलों के जिम्मेदारों को अनुमति पत्र सौंप दिए। अभी लगभग सौ आवेदन पत्र शेष है। एसडीएम ने बताया कि लगभग 200 आवेदन पत्रों पर अनुमति दे दी गई है। बाकी को भी जल्द ही दे दी जाएगी।