{"_id":"5a5fa2104f1c1ba1268b5058","slug":"31516216848-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुमति के लिए भटक रहे डीजे संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुमति के लिए भटक रहे डीजे संचालक
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। लाउडस्पीकर को लेकर सख्ती से लागू हुए नियम के बाद शादी समारोहों में डीजे बजाने वालों के सामने नई मुश्किल पैदा हो गई है। प्रशासन का कहना है कि शादी में डीजे बजवाने के लिए वर वधू पक्ष को ही अनुमति दी जाएगी, जबकि डीजे संचालकों का कहना है कि शादी समारोह इसके लिए तैयार नहीं होते हैं।
बुधवार को डीजे संचालक इकट्ठा होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि हम हाईकोर्ट और प्रदेश सरकार के निर्णय का पालन करने को तैयार हैं तथा रात 10 से सुबह 6 बजे के बीच डीजे नहीं बजाएंगे। दिन में ही डीजे बजाया जाएगा, लेकिन उसके लिए प्रशासन को डीजे संचालकों को अनुमति देनी चाहिए। क्योंकि हर शादी समारोह वाला व्यक्ति प्रशासन से अनुमति लेने को तैयार नहीं होता है। उनकी मांग है कि अनुमति डीजे संचालकों को ही दी जाए। उधर, जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने स्पष्ट कहा कि अनुमति शादी समारोह वालों को ही लेनी होगी, डीजे संचालकों को अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके बाद डीजे संचालक मायूस होकर लौट गए।
थाना प्रभारी से मिलने पहुंचे डीजे संचालक
थानाभवन। कस्बा थानाभवन और आसपास के रहने वाले डीजे संचालकों ने बुधवार को थानाभवन थाने पहुंचकर डीजे संचालन के लिए अनुमति मांगी। उन्होंने कहा कि कोर्ट के नियमों का पालन करते हुए डीजे बजाया जाएगा। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने उनसे कहा कि डीजे बजाने की अनुमति कार्यक्रम के आयोजन करने वालों को ही लेनी होगी। बिना अनुमति के डीजे नहीं बजाया जाएगा। यदि कोई इसका उल्लंघन करेगा, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। इस दौरान डीजे संचालक एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन अरोड़ा, रविंद्र सैनी, सोनू सैनी, आशु सैनी, बबलू, सुनील कश्यप, नीटू, सचिन सैनी, विपुल पाल, सोनू पाल, मुकेश सैनी, अंग्रेज, हरीश सिंघल, विक्की कुमार, पिंटू सैनी, केपी सैनी और राजेश आदि मौजूद रहे।