{"_id":"5a316cb24f1c1bf4688c1053","slug":"31513188530-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत, कोहराम
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना।
प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाते समय युवक की मौत हो गई थी। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। युवक की मां ने प्रेमिका और उसकी मां के खिलाफ हत्या की आशंका जताते हुए आरोप लगाया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है।
कस्बा झिंझाना में ऊन रोड स्थित कांशीराम आवास कालोनी निवासी भोला (18) ने बुधवार दोपहर बाद जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को इसका पता चला। इसके बाद एंबुलेंस से उसको अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन उसका शव लेकर घर लौट गए। वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। भोला की मां ने आरोप लगाया कि कांशीराम कालोनी में ही रहने वाली युवती तथा उसकी मां ने उसके बेटे की जहर देकर हत्या की है। थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि युवक का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी के चलते उसकी जहर खाने से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच की जा रही है। सच्चाई के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।