फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   एसपी ने 40 सिपाहियों का पुलिस लाइन में किया तबादला

एसपी ने 40 सिपाहियों का पुलिस लाइन में किया तबादला

Sun, 10 Dec 2017 11:26 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
एसपी ने 40 सिपाहियों का पुलिस लाइन में किया तबादला
शामली। पुलिस व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी थानों से 40 कांस्टेबलों के ट्रांसफर पुलिस लाइन में कर दिए। कप्तान के इस आदेश के बाद थानों में संबंधित सिपाहियों की रवानगी का काम शुरू हो गया।
विज्ञापन

जिले की पुलिस व्यवस्था को ओर अच्छा करने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयपाल शर्मा प्रयास में लगे हुए हैं। किसी भी प्रकार से वह पुलिस कार्य में लापरवाही और शिथिलता बर्दाश्त नहीं कर रहे हैं। पुलिस लाइन में पिछले काफी दिनों से कांस्टेबलों की कमी चल रही थी। इसी के चलते एसपी ने पूरे जिले के सभी थानों से पुलिसकर्मियों की सूची तैयार कराई। शनिवार रात एसपी ने 40 पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन के लिए तबादला कर दिया। उन्होंने कार्य को ओर अच्छा निष्पादन करने के लिए ओर पुलिस लाइन में कांस्टेबलों की कमी को आधार बनाया है। इसके साथ ही इनमें से कुछ पुलिसकर्मियों की ट्रेनिंग भी इस दौरान की जाएगी। शामली कोतवाली से सात कांस्टेबल, कैराना कोतवाली से छह कांस्टेबल, झिंझाना भी करीब पांच तथा बाबरी, थानाभवन, आदर्शमंडी सहित सभी थानों से इन कांस्टेबलों को चुना गया है। कप्तान का आदेश कोतवाली में मिलने के बाद से थानों में इन पुलिसकर्मियों की रवानगी शुरू हो गई।
विज्ञापन


मलाईदार थाने में जमे कांस्टेबल लगे सिफारिश में
झिंझाना और कैराना थाने में तैनात पुलिसकर्मियों भी इस तबादले की जद में हैं। जिससे उनमें अफरातफरी मची हुई है। लाइन में जाने से बचने से के लिए वह सिपाही जोड़तोड़ की राजनीति में लग गए हैं। हालांकि कप्तान का सख्त आदेश है कि जल्द ही पुलिस लाइन में अपनी आमद दर्ज करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed