{"_id":"5a24444e4f1c1bf4688bf202","slug":"31512326222-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, कोहराम
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
कांधला।
सहारनपुर की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव की शनाख्त की। बाद में युवक के परिजन मौके पर पहुंच गए और कानूूनी कार्रवाई से इंकार करते हुए शव को अपने साथ ले गए। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
रविवार शाम करीब 3.30 बजे दिल्ली से सहारनपुर की ओर ट्रेन जा रही थी। रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। इस हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। मौके पर एकत्र हुए लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर थाना शामली से जीआरपी मौके पर पहुंची और शव की पहचान कराने का प्रयास किया। युवक के हाथ पर बिल्लू और सुनीता लिखा हुआ था। कुछ देर बाद मोहल्ला रायजादगान निवासी कुछ लोग मौके पर पहुंच गए और युवक की शनाख्त बिल्लू के रूप में की। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में परिजन शव को बिना पुलिस कार्रवाई के अपने साथ ले गए।