फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   जाम से कराह उठी शामली,हरजगह जाम की बनी स्थिति

जाम से कराह उठी शामली,हरजगह जाम की बनी स्थिति

Wed, 27 Sep 2017 01:00 AM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
जाम से कराह उठी शामली,हरजगह जाम की बनी स्थिति
शामली। पिछले दो घंटे में कई ट्रेनों के एक साथ गुजरने से धीमानपुरा रेलवे फाटक के लगातार बंद होने से शहर में जाम की स्थिति बन गई। जाम में फंसे मुसाफिरों का हाल बेहाल हो गया। उधर, पंजाब- हरियाणा से भारी वाहनों के आ जाने से मेरठ-करनाल, पानीपत खटीमा पर जाम नजर आया।
विज्ञापन

मंगलवार को मेरठ- करनाल मार्ग पर हरियाणा-पंजाब से भारी वाहनों का रेला लग गया। भारी वाहनों के कारण फोरलेन पर पूरे दिन जाम की स्थिति बनने से मुसाफिरों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। दिल्ली- शामली,सहारनपुर रेलवे मार्ग पर धीमानपुरा फाटक पर दो घंटे के दौरान दिल्ली से सहारनपुर व सहारनपुर से दिल्ली जाने के लिए चार ट्रेनें गुजरने से शहर में जाम लगा रहा। धीमानपुरा रेलवे फाटक से लेकर सुभाष चौक, माजरा रोड, टंकी रोड, रेलवे रोड, हनुमान रोड पर जाम लगा रहा। जाम लगने से वाहन रेंगते नजर आए। लोगों ने बताया कि जाम की ज्यादा स्थिति ग्यारह बजे से लेकर दोपहर बारह बजे तक बनी रहती है। शामली रेलवे स्टेशन अधीक्षक सुधीर कुुमार ने बताया कि दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन अपने निर्धारित समय से दो घंटे लेट शामली पहुंची। दिल्ली से चलकर शामली होकर सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर लाल ट्रेन सुबह 11 बजे के स्थान दोपहर बारह पहुंची है। सहारनपुुुर से दिल्ली जाने वाली पैसेजर ट्रेन भी एक घंटा लेट शामली पहुंची है। ट्रेनों के आवागमन के दौरान जल्द जल्द रेलवे फाटक बंद करना पड़ा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed