{"_id":"59c164ef4f1c1b24688b56e0","slug":"31505846511-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से मुक्ति के लिए रोडवेज ने स्थानांतरित किया गंगोह बसअड्ड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से मुक्ति के लिए रोडवेज ने स्थानांतरित किया गंगोह बसअड्ड़ा
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
शहर में जाम से मुक्ति के लिए शामली से गंगोह को जाने वाली रोडवेज बसों का शहर के कुड़ाना मोड़ पर दिल्ली-यमुनोत्री मार्ग पर अस्थायी बस अड्डा बनाया गया है। यहां से शामली से गंगोह जाने वाली रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा।
शामली से गंगोह के लिए रोडवेज बसों का संचालन दिल्ली रोड स्थित रोडवेज बस अड्डे से हो रहा था। मेरठ-करनाल एवं शहर में जाम लगने से रोडवेज की बसें में फंस जाती थी, जिससे एक घंटे से लेकर दो घंटे तक लग जाता था। गंगोह- सहारनपुर की ओर से आने वाली रोडवेज बसें मुजफ्फरनगर-सहारनपुर तिराहे से पूर्व रोककर सवारियों का उतार दिया जाता था। एसटी तिराहे से रोडवेज बसें सहारनपुर की ओर रवाना हो जाती थी। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के शामली डिपो के स्टेशन अधीक्षक राजेंद्र चौहान ने बताया कि शामली से गंगोह जाने वाली सभी 15 रोडवेज बसों का संचालन के लिए कुड़ाना मोड़ पर दिल्ली-यमुनोत्री मार्ग पर अस्थायी बस अड्डा बनाया गया है। यहां से गंगोह के लिए रोडवेज बसें चलाई जाएगी।