{"_id":"59ada15e4f1c1bf1278b5276","slug":"31504551262-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से पीड़ित की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से पीड़ित की उपचार के दौरान मौत
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी सरवर 35 पुत्र रफीक पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित था। परिजनों के अनुसार सरवर को टाइफाइड और मलेरिया की पुष्टि हुई थी। उसको शामली के चिकित्सालय में भर्ती कराया था, लेकिन वहां भी उसकी सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ। जिसके बाद उसको हरियाणा के खानपुर स्थित पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर भी हालत में सुधार नहीं हुआ। रविवार रात हालत ज्यादा खराब होने पर उसे पीजीआई से रोहतक के लिए रेफर किया गया। सरवर के चचेरे भाई इस्तखार आलम के अनुसार बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर उसके परिजनों में कोहराम मच गया। सोमवार सुबह हरियाणा से सरवर का शव गांव में पहुंचा और बाद में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।