फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   315 fever and nine tuberculosis patients found in Dastak campaign

Shamli News: दस्तक अभियान में मिले बुखार के 315 और नौ मिले क्षय रोगी

Fri, 04 Aug 2023 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
315 fever and nine tuberculosis patients found in Dastak campaign
- जिले में 17 से 31 जुलाई तक चलाया गया दस्तक अभियान
विज्ञापन

- 890 आशाओं ने 266869 घरों पर दस्तक देकर मरीजों की ली जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से चलाए गए दस्तक अभियान में सबसे ज्यादा बुखार के 315 मरीज मिले। इसके अलावा क्षय रोग के नौ और 15 कुपोषित बच्चे मिले। इस अभियान में 890 आशाओं ने 266869 घरों पर दस्तक देकर मरीजों के बारे में जानकारी जुटाई।
शासन के निर्देश पर वेक्टर जनित और संक्रामक रोगों की रोकथाम व जानकारी के लिए पिछले महीने 17 जुलाई से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाया गया था। इस अभियान के तहत आशाओं को घर-घर जाकर बुखार, नजला, जुकाम, खांसी, क्षय रोगी, कुष्ठ रोगी व कुपोषित बच्चों की जानकारी जुटाकर उनकी सूची बनाने के निर्देश दिए गए थे। जिले में 15 दिन तक चले दस्तक अभियान में जिले में कुल 926 आशाओं में 890 आशाओं को लगाया गया था। आशाओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर रोगियों की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

इस अभियान के तहत आशाएं जिले में 2,66, 869 घरों तक पहुंची और मरीजों के बारे में जानकारी ली। इस अभियान के तहत सबसे ज्यादा बुखार के 315 मरीज सामने आए। इनमें 294 मरीजों की अस्पतालों में जांच कराई गई। कोरोना के लक्षण वाले नजला, जुकाम, खांसी के 131 मरीज मिले, जिनमें 128 की जांच हुई। सभी मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई। कोई मरीज कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया। इसके अलावा नौ क्षय रोगी मिले और 15 कुपोषित बच्चे मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विनय कुमार ने बताया कि दस्तक अभियान में बुखार के सबसे ज्यादा मरीज सामने आए। इसके अलावा अन्य रोगों के मरीज मिले। मरीजों का नजदीक के अस्पतालों में उपचार कराया गया है। दस्तक अभियान के दौरान लोगों को वेक्टर जनित और संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed