फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   एनसीसी कैडेट्स को कराया योग अभ्यास

एनसीसी कैडेट्स को कराया योग अभ्यास

Mon, 19 Jun 2017 12:19 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
एनसीसी कैडेट्स को कराया योग अभ्यास
शामली। आरके डिग्री कॉलेज में 85 यूपी बटालियन एनसीसी का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर रविवार को भी जारी रहा। इस अवसर पर एनसीसी कैडेटों को योगाभ्यास कराया गया।
विज्ञापन

शहर के आरके डिग्री कालेज में 85 यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित दस दिवसीय शिविर में कैडेटों को विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण दिए गए। योगाचार्य करण सिंह एवं मनोज गोस्वामी ने कहा कि प्राणायाम करने से शरीर की सभी नाड़ियों में रक्त संचार होता है, जिससे शरीर में सभी प्रकार के विकार दूर होते हैं। डायबिटीज, मोटापा, पेट से संबंधित विकार, आंखों का कमजोर होना, अवसाद आदि से छुटकारा मिलता है।
विज्ञापन

इसके पश्चात एनसीसी कैडेटों को दिशा का ज्ञान करना, अपनी स्थिति ज्ञात करना, मैप से ग्राउंड तथा ग्राउंड से मैप पर अपनी स्थिति ज्ञात करना, नक्शा सेट करना आदि के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। कैंप कमांडेंट कर्नल अनुपम सक्सेना ने हेल्थ एवं हाइजीन के बारे में बताया कि विभिन्न प्रकार के संक्रामक रोगों से हम स्वयं को एवं अपने परिवेश को स्वच्छ रखकर बच सकते हैं। इसलिए हमें इसके प्रति सजग रहना चाहिए। इस दौरान लेफ्टिनेंट रजनीश कुमार, सुभाष चंद शर्मा, केपी मलिक, नीरज कुमार, मेजर भारत भूषण, सुशील कुमार, एसपीएस मलिक, केपी सिंह, सूबेदार दयाकिशन, गजेंद्र सिंह, अमर सिंह, संदीप राणा, सुभाष, सुशील कुमार, टेक बहादुर राणा, देशपाल, रणबीर सिंह, योगेन्द्र कुमार, संजीव कुमार, मदन, राजेश आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पतंजलि योग समिति द्वारा नोकुआ रोड स्थित बाबा दयाल मंदिर में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में योग प्रशिक्षिका कुमुद शर्मा ने महिलाओं को योग क्रियाओं का अभ्यास कराया तथा योग से होने वाले फायदों के बारे में बताया।

बच्चों को दिया मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण (फोटो)
शामली। नेशनल एजूकेशनल एंड स्पोर्टस चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा वीवी इंटर कालेज में नि:शुल्क शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बालक-बालिकाओं को योग एवं मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया गया। ट्रस्ट की अध्यक्ष हिमानी गौतम ने बताया कि शिविर में बच्चों को योगासन, सूर्य नमस्कार, प्राणायाम आदि आसनों का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान नेशनल खिलाड़ी सतीश भारद्वाज व रीति राठियान ने प्रशिक्षण दिया। डायरेक्टर सुधीर शर्मा, कोषाध्यक्ष विजय सैनी, हिमांशु गौतम, रितिक लाटियान, समीक्षा, संस्कार, दीपा, प्रतिमा, अजय, श्रीधर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed