{"_id":"5946c9624f1c1b58458b4605","slug":"31497811298-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिड़ौली- चौसाना गंगोह मार्ग का होगा चौड़ीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिड़ौली- चौसाना गंगोह मार्ग का होगा चौड़ीकरण
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
बिड़ौली से लेकर चौसाना तक 12 किमी लंबी सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। इस मार्ग को सात मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने केंद्रीय सड़क विकास निधि में शामिल मार्ग के चौड़ीकरण के लिए धनराशि की मांग का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है।
जनपद शामली में मेरठ-करनाल हाईवे को जोड़ने वाले बिड़ौली-चौसना मार्ग सहारनपुर जिले के गंगोह- नुक्कड़, सरसावा को भी जोड़ती है। सहारनपुर जिले के ग्रामीण चौसाना-बिड़ौली होकर हरियाणा के करनाल, कुरुक्षेत्र तक कारोबार के सिलसिले में आते जाते हैं। व्यस्त मार्ग होने से यह बड़ा महत्वपूर्ण है। इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही भी खूब रहती है। मौजूदा समय में यह सड़क साढे़ तीन मीटर चौड़ी हैं। इसके चलते मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है।
लोक निर्माण विभाग ने बिड़ौली-चौसाना व गंगोह मार्ग को केंद्रीय सड़क विकास निधि में सात मीटर बनाने का प्रस्ताव भेजा है। प्रदेश सरकार से इस मार्ग की धनराशि की मांग की है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सतपाल सिंह ने बताया कि शामली जिले की यह पहली सड़क है, जिसको केंद्रीय सड़क विकास निधि में शामिल किया गया है। इस सड़क के चौड़ीकरण होने से हरियाणा के करनाल के अलावा शामली और सहारनपुर जिले के लोगों को काफी लाभ होगा।