{"_id":"69ff90d6506986e2800e9354","slug":"31-lakhs-grabbed-in-the-name-of-providing-cowshed-shamli-news-c-26-1-sal1001-165115-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: गोशाला दिलाने के नाम पर 31 लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: गोशाला दिलाने के नाम पर 31 लाख हड़पे
Sun, 10 May 2026 01:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 10 May 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
कैराना। गांव गुजरान बलवा निवासी फिरदोस ने गोशाला दिलाने के नाम पर 31 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
महिला ने बताया कि उसका मायका गांव मामौर में है। यहां पर उसकी मुलाकात नदीम फौजी और उसके पिता उमरदीन से हुई। बाद में इनकी जान पहचान पति नवाब चौधरी से हो गई। उमरदीन ने अपने बेटे नवाब की शादी के लिए उसके पति से 5 लाख रुपये उधार लिए थे।
बाद में जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने कहा कि तुम्हें गोशाला दिला देंगे, उसमें तुम नौकरी भी कर लेना। इसके बाद पिता-पुत्र नवाब को लखनऊ ले गए।
विज्ञापन
लखनऊ में नवाब की मुलाकात नीरज शर्मा, संदीप, इमरान उर्फ मन्नू तथा कुछ अधिकारियों से कराई। बाद में उसके पति को वापस भेज दिया। कुछ दिन बाद आरोपियों ने गोशाला दिलाने के नाम पर छह लाख रुपये और ले लिए। इस प्रकार आरोपियों ने एक सालमें 31 लाख रुपये ले लिए।
बाद में उन्हें गोशाला के फर्जी कागज दे दिए। पता चलने पर जब उन्होंने अपने पैसे मांगे तो आरोपी उसकी ससुराल पहुंचे तथा धमकी दी।