फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   31.56 percent anti-coronavirus vaccination done at 71 booths in the district

जिले में 71 बूथों पर 31.56 प्रतिशत हुआ कोरोनारोधी टीकाकरण

Tue, 16 Nov 2021 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
31.56 percent anti-coronavirus vaccination done at 71 booths in the district
जिले में 71 बूथों पर 31.56 प्रतिशत हुआ कोरोनारोधी टीकाकरण
विज्ञापन

शामली/जलालाबाद। जिले में सोमवार को 71 बूथों पर कोरोनारोधी टीकाकरण किया गया। इनमें कुड़ाना ब्लाक के 10 बूथों पर कोवैक्सीन का टीका लगाया गया जबकि बाकी सभी बूथों पर कोविशील्ड वैक्सीन के टीके लगाए गए। सभी बूथों पर 15700 लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया था। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि 1859 लोगों को पहली डोज और 3096 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगा है। इस तरह से जिले में कुल 4955 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगे हैं, जो लक्ष्य के सापेक्ष 31.56 प्रतिशत है। टीकाकरण में 492 वॉयल खर्च हुई है।

जलालाबाद नगर पंचायत में सोमवार को टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष चौधरी अब्दुल गफ्फार ने किया। उन्होंने लोगों से कहा कि कोरोना से बचाव के लिए फेस मास्क अनिवार्य रूप से लगाए। इसके साथ ही वैक्सीन की पहली और दूसरी दोनों डोज लगवाएं। टीकाकरण शिविर में 50 से अधिक लोगों को टीके लगे। शिविर में एएनएम मंजू, शशि व अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। शिविर को सफल बनाने में अधिशासी अधिकारी विजय आनंद, सभासद अर्जुन रावड़ा, अजीम बैग, मुकेश सैनी, कुलदीप कुमार, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed