फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   300 applications were rejected citing flaws

Shamli News: 300 आवेदनों को खामियां बताकर किया खारिज

Tue, 20 May 2025 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
300 applications were rejected citing flaws
बैंकों की लापरवाही की भेंंट चढ़ी मुख्यमंत्री युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना
विज्ञापन

शामली। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना बैंकों की लापरवाही की भेंंट चढ़ गई। नए उद्योग लगाने का लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है। जिले की बैंक शाखाएं आवेदकों के कागजों में कमियां बताकर आवेदनों को निरस्त कर रही हैं। जिले की बैंक शाखाएं 700 आवेदनों में से 300 आवेदनों को कमियां बताकर निरस्त कर चुकी है। 400 आवेदन लंबित है। आवेदनकर्ता ऋण का इंतजार कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना में जिले में 1700 नई औद्योगिक इकाई लगाने का वर्ष 2025-26 में लक्ष्य मिला है। जिला उद्योग केंद्र की ओर से 700 नई औद्योगिक इकाइयां लगाने के लिए उद्यमियों को आवेदन भेजे गए थे। बैंकों ने नई औद्योगिक इकाई स्थापित करने के लिए 700 आवेदनाें में से 300 आवेदन पत्र खामियां बताकर निरस्त कर दिए पिछले चार माह से लगातार डीएम अरविंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु की बैठक में जिले के उद्यमियोंं की ओर से जिले के बैंकों की लापरवाही का मुद्दा उठाया जाता रहा है। डीएम अरविंद कुमार चौहान जिले के एलडीएम और बैंकों के शाखाओं के प्रबंधकों पर नाराजगी प्रकट करते हुए चेतावनी दे चुके हैं। फिर भी जिले की बैंक शाखाएं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना को पलीता लगा रही हैं। जिससे परियोजना बैंक की लापरवाही से परवान नहीं चढ़ पा रही है।
विज्ञापन

जिला उद्योग केंद्र की उपायुक्त उद्योग जैसमीन फौजदार ने बताया कि योजना में 700 आवेदन बैंकों को स्वीकृत करके भेजे जा चुके हैं। बैंक शाखाएं 300 लाभार्थियों के आवेदन खारिज कर चुकी है। 400 के आवेदन बैंकों की शाखाओं में लंबित पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


---- यह है मुख्यमंत्री युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना
- नए उद्योग लगाने के लिए पांच लाख रुपये की ऋण योजना
- दस प्रतिशत सब्सिडी, चार साल तक ब्याज मुक्त
सिलाई केंद्र, दाल मिल, टेंट हाऊस, आटा चक्की, कंप्यूटर सेंटर, प्ले स्कूल, चाट, मोमो, पिज्जा आदि ट्रेड पर ऋण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed